एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सीबीएसई 12वीं का नहीं निकला रिजल्ट परीक्षार्थी रहे परेशान

Mau Updated Wed, 28 May 2014 05:33 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मऊ(ब्यूरो)। सीबीएसई 12वीं का रिजल्ट मंगलवार को भी नहीं निकला। रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र-छात्राओं तथा शिक्षकों में उहापोह की स्थिति रही। केंद्रीय विद्यालय संगठन के वेबसाइट पर सूचना न दिए जाने से देर शाम तक छात्र तथा अभिभावक साइबर कैफे का चक्कर लगाते देखे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीएसई 12वीं का परीक्षा परिणाम 26 मई को जारी किया जाना था। अधिकारिक तौर पर केंद्रीय विद्यालय के वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम की सूचना न दिए जाने से छात्र, अभिभावक सभी हैरान दिख रहे हैं। रिजल्ट को लेकर छात्र-छात्राओं की धड़ीकन सुबह से तेज रही। छात्र, शिक्षक तथा अभिभावक घंटों कंप्यूटर, मोबाइल पर मशक्कत करते दिखे। कंप्यूटर खराब मानकर कुछ लोग साइबर कैफे गए, लेकिन वहां भी निराशा मिली। छात्र ऋषभ सिंह, मनोज शर्मा, अजय यादव, मंजू पांडेय का कहना है कि यह पहली बार हो रहा है कि बोर्ड की वेबसाइट पर परीक्षा परिणाम के संबंध में सूचना नहीं दी जा रही है। जबकि अन्य बोर्डों से पहले ही सीबीएसई का रिजल्ट आउट हो जाता था। लेकिन इस बार बोर्ड का नियम कानून समझ से परे है। रिजल्ट न निकलने से विश्वविद्यालयों में दाखिला लेने में समस्या आ रही है। बोर्ड द्वारा दिए गए हेल्पलाइन पर मेल, एसएमएस करने के बाद भी कोई उत्तर नहीं मिल रहा है। इस बाबत केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य बी राम का कहना है कि बोर्ड की वेबसाइट पर रिजल्ट से संबंधित सूचना न होने से समस्या आ रही है। 28 मई को परीक्षा परिणाम आने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें