एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

स्नातक में प्रवेश के लिए मचेगी मारामारी

Mau Updated Thu, 29 May 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मऊ। बोर्ड परीक्षाओं के रिजल्ट घोषित होने के बाद अब स्नातक कक्षाओं में दाखिले के लिए बच्चों को जोरआजमाइश करनी पड़ेगी। नगर सहित जिले के विभिन्न राजकीय तथा सहायता प्राप्त कालेजों में स्नातक कक्षाओं में प्रवेश के लिए कुछ ही दिनों में प्रक्रिया शुरू हो जाएगी। इंटरमीडिएट की परीक्षा में ज्यादा परीक्षार्थी अच्छे मेरिट से पास हुए हैं। इसके बावजूद महाविद्यालयों में सीटों की संख्या सीमित है। स्नातक में दाखिले के लिए छात्रों की पहली पसंद राजकीय महाविद्यालय तथा एडेड कालेज ही हैं। इन कालजों में लगभग चार हजार सीटों के सापेक्ष 55 हजार से अधिक छात्र छात्राएं उत्तीर्ण हुए हैं। सीटों की संख्या छात्रों के लिए चिंता का कारण बन गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में दो राजकीय तथा चार सहायता प्राप्त महाविद्यालय हैं। इसके अलावा 94 मान्यता प्राप्त महाविद्यालय हैं। मान्यता प्राप्त विद्यालयों में पढ़ाई के नाम पर केवल खानापूर्ति होती है। साथ ही यहां दाखिले के लिए सुविधा शुल्क देनी पड़ती है। ऐसे कालेज केवल डिग्री हासिल करने वाले छात्रों के लिए ही मुफीद हो सकते हैं। विज्ञान वर्ग से मैथ ग्रुप तथा बायो ग्रुप की सुविधा एकमात्र संत गणिनाथ राजकीय महाविद्यालय मुहम्मदाबादगोहना में है। जबकि स्ववित्तपोषित योजना के तहत डीसीएसके पीजी कालेज में मैथ तथा बायोग्रुप के लिए मान्यता है। नए सत्र में 10 प्रतिशत से अधिक सीटें बढ़ती हैं। इसके बाद भी सभी को प्रवेश मिलना मुश्किल रहता है। स्नातक कक्षाओं में प्रवेश प्रक्रिया जून के प्रथम सप्ताह से शुरू हो जाएगी। शासनादेश के अनुसार ओबीसी, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिए सीटें आरक्षित हैं। कालेज के शिक्षकों व कर्मचारियों व प्रबंध समिति के सदस्यों के पाल्याें के लिए लिए भी कुछ सीटें आरक्षित की गई हैं। किसी भी महाविद्यालय में कोचिंग व कैरियर प्लानिंग की सुविधा नहीं होने से छात्रों को सही मार्गदर्शन नहीं मिल रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी विज्ञान वर्ग के छात्रों के लिए उठानी पड़ सकती है। कामर्स तथा कृषि वर्ग के छात्रों के लिए गैर जिलों में जाना पड़ सकता है या विषय बदलना पड़ सकता है। डीसीएसके पीजी कालेज के प्राचार्य डा. शिवशंकर सिंह ने बताया कि बीए, बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश के लिए जून के पहले सप्ताह मेें फार्म मिलना शुरू हो जाएगा। मेरिट के आधार पर प्रवेश लिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें