एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मारुति वैन की टक्कर से मजदूर की मौत

Mau Updated Fri, 06 Jun 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

कोपागंज। जनपद में सड़क हादसों की संख्या बढ़ती जा रही है। मऊ मेें चौबीस घंटे के भीतर हुए सड़क हादसों में दूसरी मौत गुरुवार को हो गई। मऊ-गोरखपुर नेशनल हाईवे पर कोपागंज पीएचसी के पास मारुति वैन ने एक मजदूर को टक्कर मार दी। घटना के बाद चालक वाहन लेकर भाग निकला। ग्रामीणों ने घायल को पीएचसी में भर्ती कराया। हालत नाजुक देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मजदूरी करने वाला हरिभजन कन्नौजिया (35) कोपाजगं थाना क्षेत्र के फक्कनपुंरा निवासी था। पास के ही ईट भट्ठे पर काम करता था। गुरुवार को वह घरसे तीन बजे भट्ठे पर जाने के लिए निकला। नेशनल हाईवे के किनारे से वह पैदल ही आगे बढ़ रहा था। पीएचसी कोपागंज के करीब पीछे से आ रही मारुति ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गया। लहूलुहान होकर वह सड़क पर तड़पने लगा, जबकि चालक भाग गया। आसपास के लोगों ने तत्काल उसे पीएचसी में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख डाक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। इधर उसकी मौत की खबर से उसके घर में मातम छा गया। घरवालों ने अज्ञात चालक के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें