सरसेना। भाईचारा कमेटी चिरैयाकोट के तत्वावधान में चिरैयाकोट बाजार स्थित स्व. केदार उपाध्याय के अहाते में ईद मिलन समारोह, कवि सम्मेलन एवं मुशायरे का आयोजन किया गया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि चिरैयाकोट थानाध्यक्ष अजीत कुमार सिंह, डा. अशोक कुमार सिंह, रामकरन वर्मा, अब्दुल सत्तार कुरैशी द्वारा संयुक्त रुप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
कार्यक्रम में आदिल गालिबपुरी ने ‘एतबार के हद में प्यार नहीं रहता उम्र बीत जाती है’ पेश किया। व्रजकिशोर वर्मा ने ‘... मुहब्बत चीज है ऐसी जो हम सबको मिला देगी’ प्रस्तुत किया। इसी तरह अशोक कुमार ने ‘हो जा तू मुझपे और तुझपे फिदा देख फिर आता है जीने में यहां कैसा ... ’ पेश किया। इसी प्रकार कमर मुहम्मदाबादी ने ‘आंखों से आंसू छलकाना अच्छा लगता है’। इसी क्रम में चंचल गाजीपुरी, अब्बास आजमी ने रचना पेश किया। इस अवसर पर राकेश चंद वर्मा, उमेश मौर्य, भीम मौर्य, ओमप्रकाश मद्धेशिया, अशोक सेठ, मनीष उपाध्याय, नजरे आलम, इद्रीश अंसारी, लल्लन मोदनवाल, विनोद बर्नवाल, राजेश आदि उपस्थित थे।