एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ मुखर हुए ग्रामीण

Mau Updated Mon, 18 Aug 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मऊ। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के नसोपुर में वर्षों से हो रही हेरोइन, अफीम और चरस की अवैध बिक्री के विरोध में युवाओं द्वारा किया जा रहा प्रयास रंग ला रहा है। युवाओं कीइस पहल का लोगों को जबरदस्त समर्थन भी मिल रहा है। रविवार को गांव के सैकड़ों लोगों ने युवाओं द्वारा आयोजित नसोपुर गांव के रामलीला मैदान पर धरने में शिरकत कर समर्थन दिया। इस दौरान सभी ने मुखर होकर नशामुक्ति का समर्थन कर मादक पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाए जाने की मांग की। धरने में उमापुर, भवनाथपुर, आदेडीह, मुसरदह, परदहां, रस्तीपुर के लोगों ने भी भाग लिया। मौके पर पहुंचे सदर एसडीएम ने लोगों को आश्वासन देकर धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

धरने को संबोधित करते हुए प्रभुनाथ यादव ने कहा कि नसोपुर में हेरोइन सहित अन्य मादक पदार्थों की बिक्री से आसपास के गांव में भी यह कारोबार फैल रहा है। इससे आने वाली पीढ़ी नशेखोरी में लिप्त होती जा रही है।
हेमंत तिवारी ने कहा कि गांव में व्याप्त नशाखोरी के धंधे को जड़ से मिटाने के लिए अब गांव के लोग जाग चुके हैं। इस अभिशाप को दूर करने के लिए युवा कोई भी कुर्बानी देने को तैयार हैं। सेवानिवृत्त फौजी शंकर राम ने कहा कि यह दुखद है कि नसोपुर जैसे गांव में मादक पदार्थों की बिक्री को प्रशासन नहीं रोक पा रहा है। धरने की सूचना पाकर मौके पर सदर एसडीएम अमरनाथ राय पहुंचे। उन्होंने आश्वासन दिया कि मादक पदार्थों का धंधा करने वाले कारोबारियों को चिह्ति कर उनके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। एसडीएम के आश्वासन के बाद ग्रामीणों का धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन

धरने में चंद्रकांत तिवारी, बांके बिहारी, काशीनाथ सिंह, चंद्रप्रकाश उर्फ बाबू तिवारी, पंकज तिवारी, सोनू यादव, चंद्रशेखर मद्देशिया, दुर्गाप्रताप सिंह, साहब यादव, रमेश यादव, संतोष यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें