हलधरपुर। हलधरपुर थाना क्षेत्र के गढ़वा मोड़ पर सोमवार को एक दस वर्षीय छात्रा से बाइक सवार बदमाशों ने छेड़खानी की और उसे अगवा करने का प्रयास किया। उसके विरोध करने एवं शोर मचाने पर बदमाश भाग निकले। इस संबंध में पीड़ित छात्रा के मामा ने थाने में तहरीर दी है। छात्रा अपने मामा के घर ही रहकर पढ़ाई करती है और स्कूल से घर जा रही थी।
हलधरपुर थाना क्षेत्र के गढ़वा गांव में एक कक्षा चार की छात्रा अपने मामा के घर रहकर पढ़ाई करती है। वह जिला मुख्यालय स्थित लिटिल फ्लावर स्कूल की छात्रा है। सोमवार को स्कूल के बस से वह गड़वा मोड़ पर लगभग तीन बजे उतरी। इस दौरान बस के जाने के बाद बाइक पर सवार कुछ मनबढ़ युवक आए और छात्रा के साथ छेड़खानी कर उसे अगवा करने का प्रयास कर उसे उठा लिए। इस दौरान छात्रा के विरोध करने एवं शोर मचाने पर बदमाश भाग गए। रोती बिलखती छात्रा किसी प्रकार अपने घर पहुंची और मामा केशभान को आप बीती सुनाई। इस संबंध में पीड़ित छात्रा के मामा केशभान ने थाने में अज्ञात बदमाशों के विरुद्ध तहरीर दी है।