एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

36 घंटे से गुल है दर्जनों गांवों की बिजली

Mau Updated Sat, 27 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

पिपरीडीह। क्षेत्र के बढुआगोदाम स्थित विद्युत उपकेंद्र के मेन लाइन का तार वनदेवी धाम स्थित मुख्य मार्ग पर टूटने से 36 घंटे से दर्जनों गांवों की बिजली आपूर्ति ठप है। इसके चलते कृषि कार्य सहित अन्य कुटीर उद्योग प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्युत उपकेंद्र बढुआगोदाम से क्षेत्र के कहिनौर, पिपरी, ओन्हाइच, उस्मानपुर, भार, रैकवारडीह सहित दर्जनों गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। सोमवार की सुबह तेज हवा चलने से वनदेवी के पास बढुआगोदाम-काझा मार्ग पर मेन लाइन का तार टूट गया। जिससे दर्जनों गांवों की आपूर्ति ठप हो गई। किसानों की मानें तो विद्युत उपकेंद्र में लगी मशीनें तथा विद्युत उपकरण जर्जर हाल में हैं। बिजली का तार टूटने तथा उपकेंद्र में तकनीकी खराबी के चलते आए दिन आपूर्ति ठप हो जाती है। इस संबंध में तेगा सिंह एडवोकेट, तेज बहादुर यादव, मुसाफिर सिंह, हीरालाल, भोलानाथ सिंह ने कहा कि वनदेवी फीडर में तकनीकी गड़बड़ी के चलते उपभोक्ताओं को परेशानी हो रही है। उन्होंने कहा कि बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो उपभोक्ता एकजुट होकर आंदोलन करेंगे। इस बाबत विद्युत उपकेंद्र बढुआगोदाम के अवर अभियंता एचएन सिंह का कहना है कि मेन लाइन का टूटा तार जोड़ दिया गया है। शीघ्र ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें