एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

सफाई अभियान चला कर बापू को नमन

Mau Updated Sun, 05 Oct 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों के स्कूलों, कालेजों सहित विभिन्न संगठनों ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई। राजनैतिक दलों के साथ स्कूली बच्चों और सामाजिक संगठनों ने सफाई कर प्रधानमंत्री के आह्वान को पूरा करने का संकल्प लिया और गांधी जी के विचार स्वतंत्रता के साथ स्वच्छता कायम करने पर जोर दिय ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर स्थित जीवन राम इंटर कालेज में गांधीजी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इसी अवसर पर भीटी स्थित रामस्वरूप भारती उच्चतर माध्यमिक स्कूल के छात्र छात्राओं ने रैली निकालकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरू किया। केंद्रीय विद्यालय में गांधी जयंती पर बापू के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। जिला विज्ञान क्लब कार्यालय किन्नूपुर में स्वच्छ करो भारत विषयक गोष्ठी का आयोजन किया गया। दुबारी संवाददाता के अनुसार गांधी जयंती पर रामसुंदर पांडेय महाविद्यालय गजियापुर की तरफ से स्वच्छता अभियान चलाया गया। राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। इसी क्रम में प्राथमिक विद्यालय मित्तूपुर में प्रधान मुन्ना यादव, प्रज्ञा शुक्ल आदि ने सफाई की। रतनपुरा: क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में गांधी जयंती मनाई गई। दो अक्तूबर को स्वच्छता दिवस घोषित करने का असर विभिन्न ग्राम पंचायतों में दिखा। ब्लाक मुख्यालय पर खंड विकास अधिकारी गुलाब चंद सोनकर ने ध्वजारोहण किया। इसी क्रम में सपा प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य अल्ताफ अंसारी ने इंदिरा आवास के 63 लाभार्थियों को चेक प्रदान किया। इसी क्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं ने ग्राम प्रधान रामाश्रय मौर्य तथा मंडल अध्यक्ष परमात्मानंद सिंह के नेतृत्व मेें रतनपुरा गांव तथा रतनपुरा रेलवे स्टेशन परिसर की सफाई की । इसी तरह प्राथमिक विद्यालय मड़ैली पर सफाई की गई। दोहरीघाट: भाजपा कार्यालय पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने महात्मा गांधी तथा पूर्व प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री के जीवन वृत्त पर प्रकाश डाला। नगर पंचायत कार्यालय दोहरीघाट में नगर पंचायत अध्यक्ष पुष्पा देवी ने तिरंगा फहराया। पार्वती शिक्षण संस्थान के संस्थापक लाल बिहारी द्विवेदी ने महाविद्यालय परिसर में ध्वजारोहण किया। कोपागंज: गांधी जयंती के अवसर पर कोपाकोहना में ग्राम प्रधान दुर्गावती, विशुनपुर में ग्राम प्रधान मोहन यादव के नेतृत्व में सार्वजनिक स्थानाें पर सफाई की गई। इसी क्रम में रामजन्म पब्लिक स्कूल तथा मैरी चिल्ड्रेन कान्वेंट स्कूल में बच्चों ने विविध कार्यक्रम पेश किया। इसी क्रम में क्षेत्रीय विधायक सुधाकर सिंह तथा ब्लाक प्रमुख सर्वेश राय ने 13 गांवों के 80 इंदिरा आवास लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किया। सरसेना संवाददाता के अनुसार गांधी जयंती पर ग्राम प्रधान यूसुफाबाद, चिरैयाकोट, जमीन बुढान, ताजपुर में सार्वजनिक स्थलों, चिरैयाकोट बाजार चौक की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया। मानव उत्थान सेवा समिति और थानाध्यक्ष अजीत सिंह, महात्मा शरणानंद के नेतृत्व में प्रबुद्ध वर्ग के लोगों ने सफाई अभियान चलाया। घोसी: कस्बा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अधीक्षक डा. एचके पंकज के नेतृत्व में स्वास्थ्यकर्मियों ने सफाई की। खुनशेखपुर गांव में प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने स्वच्छता जागरूकता रैली निकाली।
मधुबन संवाददाता के अनुसार गांधी जयंती के अवसर पर पूर्व जिला बार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष जवाहर लाल पांडेय ने कस्बे में झाड़ू लगाया। वहीं कसबे के दुकानदारों को कूड़ा उठाते देखा गया। इसी क्रम में हसनपुर, पदारथपुर, मोहिउद्दीनपुर, रोपनपुर आदि गांवों में ग्राम प्रधानों के नेतृत्व में सफाई की गई। शहीद पारस इंडेन गैस सर्विस के प्रोपराइटर सचिंद्र सिंह के नेतृत्व में दर्जनों कर्मचारियों ने झाडू़ लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें