एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

उपभोक्ता के खाते में जाएगी सब्सिडी

Mau Updated Sun, 23 Nov 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मऊ। इंडियन आयल के गैस वितरकों की बैठक नगर के मुंशीपुरा में हुई। इसमें मोटिफाईड डायरेक्ट बेनीफिट ट्रांसफर टू एलपीजी कस्टमर योजना पर चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते हुए इंडियन आयल कारपोरेशन गोरखपुर के प्रबंधक आलोक चौधरी ने कहा कि योजना के तहत उपभोक्ताओं को एलपीजी गैस सब्सिडी उसके खाते में दी जाएगी। कंपनी के सभी वितरकों के पास फार्म उपलब्ध है। उपभोक्ता अपना फार्म भरकर अपने संबंधित बैंक व संबंधित गैस वितरकों को बैंक पासबुक की छाया प्रति के साथ उपलब्ध कराएं। जिनके पास आधार कार्ड नहीं है वह जिले के फ्रेंचाइजी से आधार कार्ड बनवा लें। कंपनी द्वारा निर्देश दिया गया है यदि एक अप्रैल 2015 से 30 जून 2015 तक जिस उपभोक्ता का फार्म जमा नहीं रहेगा उनकी सब्सिडी का पैसा सरकार के खाते में पड़ा रहेगा। शहीद पारस इंडेन गैस सर्विस के प्रोपराइटर सचिंद्र सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देना हमारा कर्तव्य है। इस अवसर पर राजेंद्र प्रसाद, अविनाश चंद्र, अजीत सिंह, अंकित आदि गैस वितरक उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें