एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अध्यक्ष पदों के 20 ने भरा पर्चा

Mau Updated Sat, 09 Jun 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मऊ। नामांकन के चौथे दिन शुक्रवार को नगरपालिका और छह नगर पंचायतों में अध्यक्ष पद के 20 और सदस्य पद के 115 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। नामांकन को लेकर प्रत्याशियों में काफी गहमागहमी रही। नगरपालिका से निवर्तमान चेयरमैन तैयब पालकी की पत्नी रजिया सुल्ताना सहित चार ने नामांकन किया, वहीं मुहम्मदाबाद गोहना नगर पंचायत से निवर्तमान अध्यक्ष लालजी वर्मा की पत्नी मीरा देवी ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगरपालिका में अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान चेयरमैन तैयब पालकी की पत्नी रजिया सुल्ताना, डा. मधुराय, सुगंधा देवी व सिमरन खां ने नामांकन किया। इसके अलावा विभिन्न वार्डों से सदस्य पदों के लिए कुल 64 सदस्यों ने पर्चा भरा। नामांकन के चौथे दिन कलेक्ट्रेट में गहमागहमी का माहौल रहा। प्रत्याशियों ने अधिवक्ताओं और अपने प्रस्तावकों के साथ नामांकन किया। अदरी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के लिए श्रवण कुमार मौर्य ने नामांकन दाखिल किया। जबकि सदस्य पद के लिए एक प्रत्याशी ने भी पर्चा नहीं भरा। कोपागंज में अध्यक्ष पद के लिए महफुजुरहमान सहित दो ने और सदस्य पद के लिए तीन प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
घोसी संवाददाता के अनुसार घोसी नगर पंचायत में अध्यक्ष पद के छह प्रत्याशियों ने नामांकन किया। अध्यक्ष पद के लिए अजय सिंह, मुन्ना गुप्ता, पीएनसिंह भारद्वज्ञज, क्यूम, वसीम व सुनील ने पर्चा भरा। वहीं सदस्य पद के लिए 11 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया। नगर पंचायत दोहरीघाट में अध्यक्ष पद के महिला पिछड़ा वर्ग हेतु रामदासी देवी ने नामांकन दाखिल किया। जबकि सदस्य पद के लिए सात लोगों ने पर्चा भरा। अमिला नगर पंचायत के अध्यक्ष पद अनुसूचित वर्ग के लिए मोहित, उमेश्वरचंद तथा गुड़िया ने नामांकन दाखिल किया। सदस्य पद के लिए 10 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। मुहम्मदाबाद गोहना संवाददाता के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए निवर्तमान चेयरमैन की पत्नी मीरा वर्मा ने निर्दल महिला सीट के लिए नामांकन किया। इनमें अलावा बसपा समर्थित उम्मीदवार मोनिका जायसवाल, सुमन ने भी नामांकन किया। वहीं सदस्य पद के लिए 20 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें