एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बैठक का बहिष्कार कर शिक्षकों ने किया हंगामा

Mau Updated Wed, 04 Jul 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मुहम्मदाबादगोहना। निकाय चुनाव के दिन पोलिंग बूथ पर तैनात बीएलओ के साथ पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार किए जाने के खिलाफ कार्रवाई न होने से नाराज परिषदीय विद्यालयों के सैकड़ों शिक्षकों ने मंगलवार को सरकारी बैठक का बहिष्कार कर जमकर हंगामा किया। खंड शिक्षा अधिकारी के आश्वासन के बाद भी आंदोलकारी शिक्षक अपनी मांग पर अड़े रहे। इसके चलते सर्व शिक्षा अभियान के संबंध में बुलाई गई महत्वपूर्ण बैठक भी नहीं हो सकी। नाराज शिक्षकों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्व शिक्षा अभियान की सफलता के लिए मुहम्मदाबादगोहना ब्लाक के प्रधानाध्यापकों की बैठक बीआरसी पर बुलाई गई थी। बैठक की कार्यवाही शुरू होने से पहले ही शिक्षकों ने गत एक जुलाई को नगर निकाय चुनाव के दौरान ड्यूटीरत बीएलओ के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार होने का मामला उठाया। खंड शिक्षा अधिकारी द्वारा स्पष्ट उत्तर न दिए जाने से नाराज शिक्षकों ने बैठक का बहिष्कार कर हंगामा किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करना शुरू कर दिया। अध्यापकों की मांग थी कि अध्यापन कार्य के अलावा जनगणना, मतगणना, चुनाव ड्यूटी जैसे महत्वपूर्ण कार्यों में लगाए जाने के बाद भी अध्यापकों को जगह-जगह अपमानित किया जाता है। लेकिन हमारी सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं होती है। इसके चलते शिक्षकों में हमेशा भय बन रहता है। प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शशिभूषण राय तथा जूनियर हाईस्कूल संघ के अध्यक्ष रामसुख यादव ने कहा कि घटना के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों को चिह्नित कर जब तक कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी तब तक अध्यापन कार्य के अलावा अन्य सभी कार्यों का बहिष्कार जारी रहेगा। इस अवसर पर वृजकिशोर यादव, धनंजय सिंह, भाष्कर राय, मुंशी प्रेमचंद, राकेश यादव, राजेश राम, सुनील राव, ओमप्रकाश ओझा, स्वतंत्र श्रीवास्तव, सुरेंद्र यादव, कमलेश कुमार, जयप्रकाश यादव, प्रियवंदा गुप्ता आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें