एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

ताल रतोय पुरवे में दो माह से ठप है विद्युत आपूर्ति

Mau Updated Thu, 09 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

दुबारी। क्षेत्र के रमऊपुर गांव के ताल रतोय पुरवे में दो माह से विद्युत आपूर्ति ठप है। इससे लोगों को अंधेरे में जीवन यापन करना पड़ रहा है। विभागीय लापरवाही की स्थिति यह है कि रमऊपुर पुरवे में स्थापित 63 केवीए का ट्रांसफार्मर फुंकने के दो माह बाद भी बदला नहीं जा सका है। हालत यह है कि गांव के अधिकांश लोग अभी तक रोपाई भी नहीं शुरू कर पाए हैं। वहीं भीषण गर्मी और उमस से एक-एक पल बीताना भारी पड़ रहा है। लोगों ने तहसील दिवस में अर्जी दी थी, इसके बाद भी आपूर्ति को बहाल नहीं किया जा सका है। इससे लोग आक्रोशित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रमऊपुर गांव के ताल रतोय पुरवे में दो महीने से लगातार बिजली गुल रहने से लोगों की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही है। काफी समय से लगातार बिजली गुल रहने से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। किसानों की मानें तो ट्रांसफार्मर फुंकने के बाद राजकीय तथा निजी नलकूप शो पीस बनकर रह गया है। अधिकांश लोग धान की रोपाई नहीं कर पा रहे हैं। परेशान लोग अब धरना-प्रदर्शन करने को अंतिम रूप देने में जुट गए हैं। इस संबंध में ग्राम प्रधान ऊषा यादव, बद्री यादव, वृजराज यादव, गुलाब वर्मा ने बताया कि दो महीने से बिजली न रहने से राजकीय नलकूप बेकार पड़ा है। धान की रोपाई नहीं हो पाई है। पंपिंगसेट से किसी तरह से रोपाई गई है तो वह सिंचाई के अभाव में सूख रहे हैं। उन्होंने कहा कि महकमे के अधिशासी अभियंता तथा प्रशासनिक अधिकारियों को ज्ञापन सौंपने के बावजूद फुंके ट्रांसफार्मर को बदला नहीं जा सका है। उन्होंने कहा कि ठप बिजली आपूर्ति को बहाल नहीं किया गया तो हम लोग आंदोलन करने को बाध्य हो जाएंगे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें