एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रेमी संग भागी विवाहिता गिरफ्तार

Mau Updated Sat, 25 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

हलधरपुर। थाना क्षेत्र के जमालपुर बुलंद से भागी नवविवाहिता प्रेमी के घर बरामद हुई। लेकिन दामाद पर उसके ससुर ने दहेज उत्पीड़न समेत संगीन धाराओं मेें मुकदमा दर्ज करा दिया था। विवाहिता के बरामद होने पर मामले का खुलासा हो गया है। घटना को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इटौरा निवासी सुरेंद्र ने अपनी पुत्री मीनू की शादी जमालपुर बुलंद में दिनेश पुत्र लालधर के साथ की थी। 30 जुलाई की रात वह घर से लापता हो गई थी। मामले की जानकारी जब उसके पिता सुरेंद्र को हुई तो उसने अपने दामाद पर बेटी को गायब कर देने समेत दहेज उत्पीड़न का मुकदमा भी दर्ज कराया था। पुलिस मामले के पर्दाफाश में लगी थी। इस बीच सर्विलांस के जरिए विवाहिता का उसके प्रेमी शाहपुर निवासी सुरेमन पुत्र फेंकू के घर होने का पता चला। जानकारी पुख्ता होते ही पुलिस ने रात में ही शाहपुर में छापा मारकर प्रेमी के संग मीनू को गिरफ्तार कर लिया। उधर, वाकये की जानकारी होते ही मायके वालों के होश उड़ गए।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें