एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

साक्षात्कार को उमड़े अभ्यर्थी

Mau Updated Tue, 11 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मऊ। स्वास्थ्य विभाग की ओर से संविदा पर भर्ती के लिए एएनएम और जेएनएम के साक्षात्कार के लिए सोमवार की सुबह से अभ्यर्थियों की भीड़ जमा रही। महिला अभ्यर्थी साक्षात्कार देने के लिए दूर-दराज से आई हुई थी। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के बाहर मेले की तरह दृश्य रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य विभाग में रिक्त पदों को भरने के लिए संविदा पर हो रही कर्मचारियों की भर्ती को लेकर दूर-दराज से आई महिला अभ्यर्थियों ने सोमवार सुबह से ही सीएमओ कार्यालय परिसर में इकट्ठा होना शुरू कर दिया था। अपनी बारी की प्रतीक्षा में महिलाएं काफी देर तक इंतजार करती रहीं। मासूम बच्चों के साथ आए उनके परिजन भी कब साक्षात्कार खत्म होगा के इंतजार मेें खड़े थे। कार्यालय में अभ्यर्थियों की भागदौड़ पूरे दिन लगी रही। पूरा परिसर अभ्यर्थियोें से भरा हुआ था। पूरे दिन कार्यालय परिसर में अभ्यर्थियों और उनके परिजनों का आना जाना लगा रहा। सुरक्षा की दृष्टि से मौके पर पुलिस की भी तैनाती रही। सीएमओ कार्यालय के सामने सुबह से भीड़ शुरू हो गई थी। 
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें