एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

नवागत डीएम के सामने चुनौतियांनवागत डीएम के सामने चुनौतियां

Mau Updated Mon, 24 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मऊ। पिछले तीन सप्ताह से रिक्त चल रहे डीएम के पद पर रविवार को नवागत डीएम भूपेंद्र एस चौधरी ने कार्यभार ग्रहण कर लिया। अब उनके सामने जिले की कई चुनौतियां होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

अति संवेदनशील जिले में सपा सरकार की योजनाओं में पारदर्शिता एवं कन्या विद्याधन धन, टैबलेट, लैपटाप सहित अन्य कार्यक्रमों में हो रही विभागीय देरी एवं लूट पर नकेल कस सकती है। आम आदमी की रोजमर्रा की समस्याएं जैसे तहसीलों पर आय, जाति, निवास के नाम पर हो रही परेशानी एवं उनके नाम पर धन उगाही को भी दुरुस्त करना उनके लिए काफी मुश्किल कार्य होगा। सपा सरकार की घोषणाओं में शामिल विभिन्न योजनाआें में पारदर्शिता के साथ तहसीलों पर आम आदमी की समस्याओं को निस्तारित करने के लिए कड़े कदम उठाए जाने की जरूरत है। हालांकि कार्यभार ग्रहण करने के दौरान उन्होंने शासन की योजनाओं को शत प्रतिशत लागू करने, जन समस्याओं को त्वरित निस्तारित करने एवं कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने की प्रतिबद्धता जताई।
जिलाधिकारी 2009 बैच के आईएएस अधिकारी हैं। इसके पूर्व श्री चौधरी जौनपुर के मुख्य विकास अधिकारी रह चुके हैं।

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें