एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अधेड़ को दिनदहाड़े मारी टांगी

Mau Updated Mon, 05 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मऊ। शहर कोतवाली क्षेत्र के बालनिकेतन मोड़ पर रविवार सुबह काम पर जा रहे अधेड़ को एक हमलावर ने टांगी मारकर घायल कर दिया। अधेड़ के शोर मचाने के बाद हमलावर मौके से भाग निकाला। अधेड़ शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा। मगर वहां उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई बल्कि उसे प्राइवेट अस्पताल में उपचार कराने की नसीहत दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के निजामुद्दीनपुरा निवासी कन्हैया 50 पुत्र कृपाशंकर कबाड़ खरीदने और बेचने का काम करता है। वह रविवार को अपने काम पर जा रहा था। इसी बीच बालनिकेतन स्थित रेलवे फाटक के समीप वह जैसे ही पहुंचा। एक युवक टांगी लेकर आया और उस पर हमला कर दिया। इसका विरोध करने पर उक्त युवक ने कन्हैया को जमकर पीटा। कन्हैया के पिटने के दौरान शोर मचाने पर आसपास के लोगों के आने के बाद युवक मौके से भाग निकला। टांगी से घायल होकर कन्हैया शहर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचा तो वहां उसकी रिपोर्ट नहीं दर्ज की गई। हालांकि पुलिस द्वारा उसे निजी अस्पताल में उपचार की सलाह जरूर दी गई। जिसके बाद दर्द से कराहता कन्हैया कोतवाली से मायूस होकर चला गया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें