संवाददातासरसेना। परती एवं भूमि संरक्षण मंत्री ओमप्रकाश सिंह सहित कई नेताओं का रविवार को एमएलसी एवं पूर्व मंत्री यशवंत सिंह के घर पर जमावड़ा हुआ। इस दौरान नेताओं ने उनके ज्येष्ठ पिता अवधनारायण सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।
प्रदेश के परती एवं भूमि संरक्षण मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने अल्दे मऊ जाकर शोक संतृप्त परिवार को ढाढ़स बंधाया। रविवार को विधानपरिषद सदस्य अक्षय प्रताप सिंह भी प्रतापगढ़ से आए और अवध नारायण सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर डा. संजय सिंह, डा. सुजीत सिंह, ब्लाक प्रमुख रेवती गाजीपुर अजय कुमार, गाजीपुर सपा जिलाध्यक्ष सुदर्शन यादव आदि उपस्थित रहे।