मऊ। अखिल भारतीय कांग्रेस के महासचिव राहुल गांधी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए जाने पर रविवार को कार्यकर्ताओं ने पटाखे छोड़े और मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। कहा कि राहुल गांधी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने से पार्टी में युवाओं का कद और बढ़ेगा।
जिला कांग्रेस कार्यालय पर रविवार को जश्न जैसा माहौल रहा। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर आकर पटाखे फोड़े। इस दौरान पार्टी के महामंत्री नंदकिशोर सिंह ने कहा कि जयपुर के चिंतन शिविर में राहुल का उपाध्यक्ष बनाना, पार्टी में 30 प्रतिशत नौजवानों को टिकट देने की घोषणा करने के निर्णय युवाओं में उत्साह का संचार हुआ है। रामजपित पांडेय ने कहा कि दल विरोधी कार्य करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्यवाई करने से पार्टी में अनुशासन बढ़ेगा। इस अवसर पर मुख्य रूप से अशोक सिंह, अनिल जायसवाल, अबुबकर अंसारी, हरिशंकर राय, शशिकांत राय, राम बहादुर आदि उपस्थित रहे। उधर पार्टी कार्यालय बकवल में दूसरे गुट की आयोजित बैठक में प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य सुरेश बहादुर सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के उपाध्यक्ष बनने से कांग्रेस बूथ स्तर पर मजबूत होगी। कांग्रेस राहुल गांधी के नेतृत्व में एक नई इबारत खिलेखी। यहां भी कार्यकर्ताओं में मिठाइयां बांटी गई। इस अवसर पर मुख्य रूप से घनश्याम सहाय, रवि प्रकाश सिंह, सावंत कुमार सिंह, मुश्ताक अली, वीरेंद्र तिवारी, दीनानाथ यादव, निरंजन गुप्ता, प्रदीप सिंह, अवनीश कुमार सिंह, महेंद्र यादव, मोती राम, रामप्यारे यादव, नेसार अहमद, रवींद्रनाथ तिवारी, प्रहलाद राय, इंतेखाब आलम, रामनिवास राय, रामायन यादव, सतीश पांडेय, हरिवंश सिंह, अरूण कुमार सिंह, भागवत, सुबाष चंद्र पटेल, सतीशचंद्र अग्रवाल आदि रहे।