एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

मानव सेवा होती है वास्तविक माधव सेवा

Mau Updated Tue, 22 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मऊ। सत्य सांई सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष पारसनाथ गुप्त ने कहा कि श्री सत्य सांई बाबा ने सत्य, धर्म, प्रेम, शांति तथा अहिंसा जीवन के पांच सूत्र मानव के लिए दिया। मानव समाज के शिक्षा और असहाय व्यक्तियों की सेवा पर विशेष बल दिया। उक्त विचार हैं श्री सत्य सांई सेवा संगठन के जिलाध्यक्ष पारसनाथ गुप्त के। वे हथिनी स्थित सत्य सांई ज्योर्तिधाम के 13वें स्थापना दिवस समारोह पर बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। श्री गुप्त ने कहा कि मानव सेवा ही वास्तविक माधव सेवा होती है। उन्होंने कहा कि असहाय और रोगियों की सेवा के लिए दो बड़े-बड़े अस्पताल तथा शिक्षा के लिए यूनिवर्सिटी की स्थापना साईं बाबा ने किया। आज भी उनके द्वारा बताए गए मार्गों का अनुसरण कर मुफ्त शिक्षा और इलाज संगठन द्वारा किया जाता है। स्थापना दिवस समारोह का प्रारंभ वेदपाठ तथा 108 दीपों के प्रज्ज्वलन से हुआ। दर्जनों वक्ताओं ने श्री सत्य सांई बाबा के जीवन तथा उनके आदर्शों पर प्रकाश डाला। गांव गडकौली, जगदीशपुर, हथिनी तथा जनपद के सैकड़ों लोगों ने भजन कीर्तन मेें भाग लिया। अंत में विशाल भंडारे में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर शिवकुमार चौबे, विजेंद्र राय, जवाहर लाल, प्रमोद चौबे, रामअवतार तिवारी, सुरेश राय, रविंद्र पांडेय, संजय वर्मा, प्रदीप राय, श्रीप्रकाश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें