एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

फाइनल विजेता बना मऊ क्रि केट क्लब

Mau Updated Tue, 22 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रतनपुरा। एलेवन स्टार क्रिकेट क्लब के तत्वावधान में क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच मऊ और रतनपुरा ब्लाक के मध्य सोमवार को खेला गया। इसमें मऊ की टीम विजयी रही। प्रतियोगिता में रतनपुरा की टीम के मन्नू सिंह को मैन आफ द मैच और मऊ के प्रिंस को मैन आफ द सिरीज घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौदह जनवरी से प्रारंभ इस क्रिकेट प्रतियोगिता में कुल एक दर्जन से ज्यादा टीमों ने भाग लिया। फाइनल में पहले खेलते हुए रतनपुरा ने सोलह ओवराें में आठ विकेट पर 93 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी मऊ की टीम ने तेरहवें ओवर में ही लक्ष्य को प्राप्त कर लिया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि मंसूर आलम और प्रधानपति दतौड़ा रामायण यादव ने विजेता टीम और उपविजेता टीम को ट्राफी प्रदान कर पुरस्कृत किया। इस मौके पर विशिष्ट अतिथि प्रधान रतनपुरा रामाश्रय मौर्य ने मैन आफ द मैच और मैन आफ द सिरीज का शील्ड प्रदान कर खिलाडि़यों को पुरस्कृत किया। इस मौके पर मुख्य रूप से रामाश्रय गुप्ता, टीपू खां, अनिल, यशवीर आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें