एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

छेड़खानी कर रहे युवक को परिजनों ने धुना

Mau Updated Sun, 03 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

रतनपुरा। सीएचसी के पास एक युवक की सरेराह पिटाई होते देख शनिवार सुबह लोग सकते में आ गए। युवक द्वारा रोजाना छात्रा के साथ छेड़खानी करने का मामला जान दुकानदारों और राहगीरों ने भी हाथ साफ कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

हलधरपुर थाना क्षेत्र के दक्षिणी छोर स्थित एक गांव की लड़की रतनपुरा बाजार में पढ़ती है। उसे रोजाना स्कूल आते समय रतनपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के पास बाझपुर गांव का एक युवक परेशान करता था, फब्तियां कसता था। बाझपुर निवासी उक्त युवक के साथ उसके दो-तीन मित्र भी थे। रोज-रोज की बदतमीजी से आजिज छात्रा ने शुक्रवार को परिजनों से पूरा वाकिया बताया। आक्रोशित परिजन शनिवार की सुबह छात्रा के स्कूल जाने से पहले ही रतनपुरा सीएचसी के पास आकर चार-पांच की संख्या में बैठ गए। थोड़ी देर बाद जैसे ही छात्रा वहां आई कि युवक अपने दोस्तों के साथ मिल कर छेड़खानी करने लगा। यह देख छात्रा के परिजन युवक को पकड़कर लात-घूसों से पीटने लगे। युवक की इतनी पिटाई हुई कि वह बेदम सा हो गया। तब परिजनों ने छोड़ दिया।
कोर्ट के आदेश पर छेड़खानी का केस दर्ज
घोसी। क्षेत्र के माऊरबोझ गांव में शौच के लिए निकली एक किशोरी से गांव का ही एक युवक छेड़खानी कर बैठा। लड़की के शोर मचाने पर परिजन आए तो युवक भाग गया। पीडि़ता के पिता ने पुलिस से गुहार, लेकिन कोई सुनवाई नहीं होने पर कोर्ट की शरण में पहुंचा। कोर्ट के आदेश से घोसी पुलिस ने नामजद आरोपी के खिलाफ छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया है। फिलहाल आरोपी फरार है।
विज्ञापन

माऊरबोझ निवासी वीरेंद्र पुत्र सागर की तहरीर पर न्यायालय के आदेश से घोसी पुलिस ने उसके गांव के ही मुसाफिर के खिलाफ शनिवार को छेड़खानी का मुकदमा दर्ज किया। वीरेंद्र ने बताया कि बीते 17 जनवरी की शाम को उसकी पुत्री के साथ गांव के ही मुसाफिर पुत्र निर्मल ने छेड़खानी की थी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें