एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पैदल मार्च कर जातिवाद उखाड़ फेंकने का आह्वान

Mau Updated Sat, 13 Apr 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मऊ। राहुल सांकृत्यायन के जन्म दिन नौ अप्रैल तथा पुण्यतिथि 14 अप्रैल के अवसर पर आयोजित रुढ़िभंजक सप्ताह के क्रम में शहीद भगत सिंह विचार मंच के तत्वावधान में प्रचार दस्ता शुक्रवार को नगर में पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला। सभा कर जातिवाद, सांप्रदायिकता को उखाड़ फेंकने का आह्वान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यकर्ताओं ने सहादतपु़रा में जुलूस निकाला। जुलूस में शामिल लोग जाति धर्म के झगड़े छोड़ो, सही लड़ाई से नाता जोड़ो, राहुल सांकृत्यायन अमर रहें आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। इस मौके पर प्रसेन ने कहा कि राहुल को याद करना केवल रस्म अदायगी नहीं। आज पूरे देश में जनता को मुट्ठीभर शासक लूट रहे हैं। इसलिए वे जाति धर्म के झगड़े लगवा रहे हैं। राहुल पूरा जीवन अंधविश्वासों, रूढियों, जातिवाद, सांप्रदायिकता व अंग्रेजों के खिलाफ लड़ते रहो। इसी क्रम में नीशू ने कहा कि सभी पुरातन मूल्यों का सबसे अधिक दंश महिलाओं को झेलना पड़ता है। दंगों में महिलाएं व बच्चे ही सबसे वहशियाना जुल्म के शिकार होते हैं। इसलिए महिलाआें को भी इनके खिलाफ संघर्ष में उतरना पड़ेगा। इस दौरान मुख्य रूप से अंगद, विकास, सुरेश, प्रतिभा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें