एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दो शिफ्टों में दी जाए 16 घंटे की जाए बिजली आपूर्ति

Mau Updated Tue, 21 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मऊ। उप्र उद्योग व्यापार मंडल की बैठक सोमवार को संगठन के अलाउद्दीनपुर स्थित कार्यालय पर हुई। इसमें अघोषित बिजली कटौती पर आक्रोश प्रकट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने कहा कि जिले में अघोषित बिजली कटौती की जा रही है। कसबे में चार से पांच घंटे ही बिजली मिल रही है। कस्बे में दो शिफ्टों में कम से कम 16 घंटे बिजली दी जाए। मुहम्मदाबादगोहना मेें बुनकरों और व्यापारियों ने आंदोलन भी किया। बिजली विभाग के अधिकारियों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा दिया गया आश्वासन हवा हवाई साबित हो रहा है। जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने मुहम्मदाबादागोहना मुहम्मदाबादगोहना व्यापार मंडल को चलाने के लिए जगदीश प्रसाद गुप्ता को कार्यवाहक अध्यक्ष बनाए जाने की घोषणा किया। इस दौरान मुख्य रूप से विनोद कुमार वर्मा, मनोज कुमार जायसवाल, प्रदीप कुमार गुप्त, मोहनलाल, जगदीश प्रसाद गुप्ता, रमेश कुमार मौर्य, गोपाल शरण साहू, मुन्नालाल गुप्ता, अमरदीप बर्नवाल आदि रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें