एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बारातियों को भोजन कम पड़ने पर दूल्हा भड़का

Mau Updated Thu, 30 May 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

परदहां। सरायलखंसी थाना क्षेत्र के राघोपट्टी गांव में आई एक बारात में भोजन कम पड़ने पर बारातियों और घरातियों में जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान बारातियों के साथ दुर्व्यवहार पर दूल्हा भी भड़क गया और रात में शादी भी रुक गई। सुबह पुलिस के हस्तक्षेप के बाद हुई पंचायत के बाद बुधवार की सुबह शादी की रस्म पूरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रानीपुर थाना क्षेत्र के एकडंगा गांव से मंगलवार को सरायलखंसी थाना क्षेत्र के राघोपट्टी गांव में बारात आई थी। द्वारपूजा के बाद बारातियों की जमकर खातिरदारी भी हुई। इसके बाद जयमाल का कार्यक्रम शुरू हुआ। एक तरफ जायमाल का कार्यक्रम हो रहा था वहीं दूसरी तरफ बाराती भोजन भी कर रहे थे। इसी दौरान खाना कम पड़ने पर कुछ बारातियों ने घरातियों को उलाहना देना शुरू कर दिया। घराती थोड़े देर इंतजार करने के लिए दुहाई मांग रहे थे। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में तकरार हो गई।
उधर जायमाल का कार्यक्रम पूरा हुआ इधर बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट में तब्दील हो गई। घरातियों ने कुछ बारातियों की जमकर धुनाई भी कर दी। इसकी खबर जब दूल्हे को हुई तो वह भी भड़क गया और जयमाल के बाद शादी करने से इंकार करने लगा। मान मनौवल के बाद भी रात में शादी का कार्यक्रम पूर्ण नहीं हो सका। संभ्रांत लोगों के हस्तक्षेप और पुलिस के पहुंचने के बाद मामला सुलह-समझौते से हल हुआ। इसके बाद दूल्हा शादी करने को राजी हुआ और बुधवार की सुबह दिन में शादी की रस्म पूरी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें