एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

विवादित भूमि पर निर्माण, उपजा तनाव

Mau Updated Tue, 04 Jun 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

दोहरीघाट। मुक्तिधाम मार्ग पर एक धार्मिक स्थ्ाल के सामने स्थित एक भूमि पर टीन शेड डालने को लेकर दो वर्गों के लोग आमने-सामने आ गए। मौके पर पहुंचे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री और पुलिस के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। आखिर में सीओ अशोक यादव ने यथास्थिति बनाए रखने का निर्देश दिया तब जाकर मामला शांत हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोहरीघाट कस्बे में मुक्तिधाम मार्ग पर धार्मिक स्थ्ाल स्थित है। इसी के सामने एक विवादित भूमि है। इसे लेकर न्यायालय में मुकदमा भी चल रहा है। आरोप है कि जमीन पर दावा जताने वाले जयनाथ पुत्र काली प्रसाद ने रविवार रात यहां टीनशेड डाल दिया। अगली सुबह इसकी जानकारी होते ही दूसरे वर्ग के लोग भड़क गए और बड़ी संख्या में दोहरीघाट थाने पहुंचकर मामले की शिकायत की। उनका आरोप था कि जमीन विवादित है, ऐसे में इस पर कोई नया निर्माण नहीं होना चाहिए। इस पर पुलिस मौके पर पहुंचकर टीनशेड उठा लाई। उधर मामले की जानकारी होने पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री विनय राय भी मौके पर पहुंचे। इस बीच भाजपा कार्यकर्ताओं और प्रभारी एसओ दोहरीघाट रामप्रसाद यादव में तीखी नोकझोंक भी हुई। सूचना मिलने पर सीओ और घोसी के कोतवाल सारंगधर द्विवेदी भारी मात्रा में पुलिस फोर्स लेकर घटनास्थल पर पहुंचे। बाद में सीओ ने दोहरीघाट थाने पर दोनों वर्गों के लोगों से कहा कि फिलहाल जमीन पर यथास्थिति बनाए रखी जाए। बाद में एसडीएम के आदेशानुसार ही आगे की कार्यवाही की जाए। सीओ ने बताया कि भूमि पर दोनों वर्गों के लोग अपना-अपना दावा कर रहे हैं। सुबह कुछ तनाव की स्थिति थी। बाद में शांतिपूर्वक तरीके से मामला सुलझा लिया गया। मामला राजस्व विभाग से जुड़ा होने के चलते विभाग के अधिकारियों को सूचना दे दी गई है। कानून-व्यवस्था में खलल डालने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें