मऊ। रालोद के प्रदेश अध्यक्ष मुन्ना सिंह चौहान ने कहा कि प्रदेश की समाजवादी सरकार वर्तमान में बिजली के नाम पर आमजन के जेब पर डाका डाल रही है। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से खस्ताहाल हो चुकी है। किसान, नौजवान और अल्पसंख्यक की चहेती बताने वाली सपा सरकार उनके साथ ही विश्वास घात कर रही है। वर्तमान सरकार मेें रेवड़ी की तरह लालबत्ती बंाटी जा रही है।
नगर के पीडब्ल्यूडी डाकबंगले में आयोजित प्रेसवार्ता में श्री चौहान ने कहा कि प्रदेश सरकार तो सीबीआई को स्वतंत्र करने की मांग करती है। लेकिन खुद की पुलिस को अपने अधीन समझती है। अपराध और अपराधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस को राजनैतिक हस्तक्षेप से मुक्त करना होगा। इससे अच्छी पुलिसिंग हो सके। कहा कि सपा सरकार अल्पसंख्यकाें के साथ धोखा कर रही है। प्रदेश में अल्पसंख्यकों के अल्पसंख्यक आयोग, उर्दू अकादमी सहित दो अन्य संस्थाओं का गठन अभी तक नहीं हुआ। वहीं केंद्र सरकार के अल्पसंख्यक वित्त विकास निगम भी प्रदेश में मृत पड़ा हुआ है। कहा कि इन सभी मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय लोकदल आगामी 6 जून को प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों पर प्रदेश सरकार के विरोध में धरना-प्रदर्शन करेगी। इस मौके पूर्वी जोन अध्यक्ष संतोष गुप्ता, प्रदेश सचिव देवप्रकाश राय, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह, श्रीकांत श्रीवास्तव, महिला जिलाध्यक्ष श्वेता राय आदि रहीं।