एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बाइक जुलूस निकाल कर्मचारियों का विरोध

mau Updated Wed, 16 May 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
नगर में बाइक जुलूस निकालकर कलेक्ट्रेट जाते कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा से जुड़े कर्मचारी। - फोटो : mau
विज्ञापन

Next Article

कर्मचारी शिक्षक समन्वय मोर्चा के तत्वावधान में शिक्षकों, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों तथा राज्यकर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर बुधवार को बाइक जुलूस निकाला।  
विज्ञापन
विज्ञापन

राज्यकर्मचारियों का जुलूस भीटी स्थित मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय, जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय, वन विभाग होते हुए कलेक्ट्रेट परिसर पहुंचा। इस मौके पर जिला मंत्री अविनाश सिसोदिया ने कहा कि वेतन विसंगति को दूर किया जाए। पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल किया जाए। विभिन्न सरकारी विभागों में आउटसोर्सिंग से होने वाली कर्मचारियों की भर्ती प्रक्रिया को समाप्त किया जाए।   

 शिक्षकों तथा कर्मचारियों ने सात, आठ जून को आयोजित कार्य बहिष्कार को सफल बनाने के लिए राज्य कर्मचारियों तथा शिक्षकों का आह्वान किया। इस अवसर पर डॉ. सरफराज अहमद, सुनील राय, अविनाश सिसोदिया, सतीश सिंह, राजीव कुमार, शिवकुमार सिंह आदि शामिल रहे। कोपागंज ः ग्राम पंचायत अधिकारी, ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के तत्वावधान में ग्राम विकास अधिकारियों ने अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर बुधवार को अपने बांह में काली पट्टी बांधकर ब्लाक कार्यालय के मुख्य गेट पर प्रदर्शन किया।  इस मौके पर ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति के अध्यक्ष शैलेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि ग्राम पंचायत अधिकारियों की शैक्षिक योग्यता इंटरमीडिएट की जगह स्नातक किया जाए। ग्रेड 2000 की जगह 2800 रुपये  किया जाए । कहा कि 10, 16,  26 वर्ष पर पदोन्नति न दे पाने की स्थिति में पदोन्नति  पद का वेतन एसीपी की अनुमन्यता में प्रदान किया जाए।
विज्ञापन


कहा कि  25 मई तक काला पट्टी बांधकर कार्य किया जाएगा। 28 से 30 मई तक सामूहिक अवकाश लेकर कार्य बहिष्कार किया जाएगा। दो जून को उपवास रखने के अलावा पांच जून तक अपनी मांगे पूर्ण न होने पर आमरण अनशन प्रारंभ किया जाएगा।  प्रदेश भर के सभी विभागीय कर्मचारी कार्य का वहिष्कार करेंगे। नदीम अख्तर ने कहा कि  कार्यक्रम के दौरान खंड विकाश अधिकारी, जिला विकास अधिकारी द्वारा समन्वय समिति को नैतिक समर्थन प्रदान किया गया। इस अवसर पर विवेकानंद गुप्ता, ज्ञान प्रकाश पांडेय, राजन सिंह,  शिव कुमार,  लालशीत कुमार सिंह, सुग्रीव प्रसाद,  अशोक पांडेय,  जितेंद्रआ यादव,  राजू सिंह,     कृष्ण कुमार,  नरेंद्र मणि,  शिशिर पांडेय रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें