एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

पांच दंपतियों के विवाद निबटाए

mau Published by: पवन सिंह Updated Mon, 22 Apr 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
पुलिस लाइन में रविवार को एच्छिक ब्यूरो में आए मामलों का निपटारा कराते सदस्य। - फोटो : mau
विज्ञापन

Next Article

 महिला ऐच्छिक ब्यूरो की बैठक रविवार को सीओ मधुबन श्वेता आशुतोष की देखरेख में पुलिस लाइन में हुई। इसमें कुल 23 पारिवारिक मामले आए। 13 मामलों का निस्तारण किया गया। ऐसे में पांच दंपती सारे मतभेद भुला कर साथ रहने को राजी हुए।  एक मामले में सुलह न होने पर पत्रावली अग्रिम कार्यवाही के लिए भेज दी गई। शेष मामलों में बैठक की अगली तिथि पांच मई तय करपक्षकारों को नोटिस भेजने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐच्छिक ब्यूरो मेें प्रेमशीला- संजय कुमार, अशोक-गुडिया, रितु-सत्यम गुप्ता, ऊषा-मनोज तथा माजिदा और इनामुल हक आपसी मतभेद भुलाकर साथरहने को तैयार हो गए। वहीं शबाना और दिलशाद, मनीषा गोड और राजबहादुर, रूफिशा खातून और मोहम्मद शाहिद, योगेश और सुनीता, सरिता और महेंद्र, शाइस्ता और नदीम अंसारी तथा सविता और राजेंद्र के मामलों में पक्षकारों की सहमति तथा मामला कोर्ट में लंबित होने के चलते पत्रावली निस्तारित कर दी गई। हसीना खातून और जलालुद्दीन के मामले में पक्षकारों के बीच समझौता न हो पाने पर पत्रावली अग्रिम कार्यवाही के लिए भेज दी गई।

अंकिता और शंकर दयाल तथा मोनिका और अंकित कुमार के मामले में पक्षकारों ने सुलह के लिए समय मांगा। वहीं अमली और संतोष, पिंकी कश्यप और मनीष कश्यप ,मंजू और रामभवन, उम्मे ऐमन और सलमान तथा हफीजुर्रहमान और इशरतजहां के मामले में एक-एक पक्ष उपस्थित हुआ। जबकि बृजेश और माधुरी, रागिनी और शिवम तथा सुनीता और रामदुलारे के मामले में कोई पक्षकार उपस्थित नहीं हुआ। इसके चलते बैठक की अगली तिथि पांच मई नियत की गई।
विज्ञापन


 इस दौरान ब्यूरो केंद्र के सदस्यगण इब्राहिम सेवक, सर्वेश दूबे, विनोद कुमार सिंह, अर्चना उपाध्याय, डा.एमए खान, मौलवी अरशद, इशरावती यादव ने अपना योगदान दिया। बैठक में काफी संख्या में पक्षकार और उनके परिजन उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें