एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दौराला चीनी मिल ने किया भुगतान

Meerut Updated Fri, 10 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मोदीपुरम/दौराला। चीनी मिल दौराला ने गन्ना किसानों का बकाया भुगतान चुका दिया है। गुरुवार को किसानों के खाते में नौ करोड़ 97 लाख 43 हजार रुपये डाले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

दौराला वर्क्स के जीएम (कामर्शियल) एके जैन ने बताया कि शुगर मिल से नौ गन्ना समितियां जुड़ी हुई हैं। इनमें दौराला गन्ना समिति से जुड़े किसानों को आठ करोड़ छह लाख 43 हजार, मवाना समिति को 29 लाख 20 हजार, मेरठ समिति को आठ लाख 90 हजार, मलियाना समिति को 52 लाख 79 हजार, मलकपुर समिति को 14 लाख तीन हजार, सकौती समिति को 71 लाख 49 हजार, बागपत को सात लाख छह हजार, बुढ़ाना को 39 हजार और रमाला समिति से जुड़े किसानों को सात लाख 14 हजार रुपए का भुगतान किया गया। पूरे सत्र का 351 करोड़ 40 लाख 60 हजार रुपये का भुगतान किसानों को किया जा चुका है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें