एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

‘कांग्रेस ने नहीं दिया बाबा साहब को उचित सम्मान’

Meerut Updated Mon, 20 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता रामनाथ कोविंद ने आरोप लगाया है कि कांग्रेस ने डॉ. भीमराव अंबेडकर को उनके कद के हिसाब से सम्मान नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अग्रसेन भवन में रविवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा पश्चिमी उत्तर प्रदेश की बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि बसपा शासनकाल में भी दलितों पर सर्वाधिक उत्पीड़न व दोहन हुआ। वर्तमान सरकार के पास भी दलितों के लिए कोई योजना नहीं है। 17 सितंबर को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी ताल कटोरा स्टेडियम में अनुसूचित मोर्चा के सूचीबद्घ कार्यकर्ताओं से सीधे वार्ता करेंगे। सांसद राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि डॉ. अंबेडकर के सपनों को साकार करना हम सभी की जिम्मेदारी है।
मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष रामनरेश, राष्ट्रीय प्रशिक्षण प्रभारी शांत प्रकाश जाटव, महामंत्री ब्रजेश्वर नीमि, महापौर हरिकांत अहलूवालिया, गुलाबो देवी, डॉ. चरण सिंह लिसाड़ी ने भी बैठक को संबोधित किया। अध्यक्षता किशनलाल और संचालन राजेंद्र प्रेमी ने किया। बैठक में डॉ. ऋषि पाल गौतम, सुंदर लाल वर्मा, लक्ष्मी वाल्मीकि, इंद्रजीत कौरी, प्यारे लाल गौतम, विक्रांत, डीके पाल, अशोक त्यागी, परमानंद तोमर, ज्योति वाल्मीकि, बिजेंद्र सागर, सुभाष, हरीश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें