एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

डकैती का मास्टर माइंड निकला राजमिस्त्री

Meerut Updated Tue, 21 Aug 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। घंटाघर जैन धर्मशाला के सामने सर्राफा कारीगर के घर हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसपी सिटी ने वारदात के तीन आरोपियों को लाखों का माल समेत पेश किया। डकैती का मास्टर माइंड घर में काम करने वाला राज मिस्त्री निकला।
विज्ञापन
विज्ञापन

16 अगस्त को बदमाशों ने एसपी सिटी दफ्तर के पास सर्राफा कारीगर की पत्नी को बंधक बनाकर घर में डकैती डाली थी। वारदात के दौरान घर की दूसरी मंजिल पर राजमिस्त्री मजदूरों को लेकर काम कर रहा था। सोमवार को देहली गेट पुलिस ने फिरोज पुत्र हबीब, नावेद पुत्र सफी सयैद निवासी जाकिर कालोनी लिसाड़ी गेट और इंतयाज पुत्र रियासत निवासी पीपलीखेड़ा खरखौदा को गिरफ्तार किया है। वहीं, शाहिद पुत्र मुनब्बर निवासी डोला गांव थाना सिंधावली अहीर बागपत और एक अन्य आरोपी अभी फरार हैं।
एसपी सिटी ने बताया कि तीनों आरोपी डकैती में लूटा सामान लेकर सर्राफा बाजार में बेचने जा रहे थे। मुखबिर की सूचना पर इन्हें पकड़ा गया। उन्होंने बताया कि आरोपी इंतयाज घर की दूसरी मंजिल पर राज मिस्त्री का काम कर रहा था। उसने ही इस वारदात को अंजाम दिलाया है। देहली गेट इंस्पेक्टर ने बताया कि इंतयाज कई दिन से वारदात को अंजाम देने की फिराक में था। इनके पास से पांच हजार रुपये और लाखों रुपये के जेवर बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें