एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

देवलोक में नवजात बच्ची को कूड़े पर फेंका

Meerut Updated Tue, 18 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। मानवता को कलंकित करने का एक और मामला सोमवार को देवलोक कालोनी में देखने को मिला। नवजात बच्ची को रात के अंधेरे में कूड़े के ढेर में फेंक दिया गया। बिल्लियां उसे नोंच रही थी। शुक्र रहा बच्ची के रोने की आवाज सुन लोग वहां पहुंच गए और उसकी जान बच गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

भले ही देश में देवी की आराधना की जाती हो, कन्याओं को पूजनीय माना जाता हो, कन्या भ्रूण हत्या रोकने के कितने अभियान चलाए जाएं, लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। सोमवार की रात दस बजे देवलोक कालोनी में रेगुलेटर फैक्ट्री के पास सुनसान स्थान पर किसी ने नवजात बच्ची को काली पॉलीथिन में लपेटकर फेंक दिया। रोने की आवाज और हरकत देख कर जब तक लोग पहुंचेे, तो देखा कूड़े के पास पड़ी नवजात बच्ची को बिल्लियां खा रही थी। बच्ची के ओठ और सिर के हिस्से पर नोचे होने के निशान मिले। बच्ची को देखने से लग रहा था कि वह कुछ ही घंटे पहले जन्मी है। फैक्ट्री में काम करने वाले अरविंद चौहान और प्रवीण ने बच्ची को उठाया और समीप के अस्पताल लेकर गए। प्रवीण का कहना था कि उसे संतान नहीं है, वह बच्ची को पालना चाहता है।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें