एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

लाखों का सोना, नकदी लेकर ज्वैलर्स फरार, बेटा किडनेप !

Meerut Updated Tue, 25 Sep 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। सर्राफा बाजार से एक ज्वैलर्स, कई कारोबारियों का सोना और नकदी लेकर फरार हो गया। चर्चा है कि उसके बेटे को किडनैप कर लिया गया है। पुलिस अफसरों का कहना है कि अभी किसी ने अपहरण या लापता होने की तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सेक्टर तीन जागृति विहार निवासी यह ज्वैलर्स 20 सितंबर को लापता हो गया। शहर सर्राफा बाजार में सर्राफा कारोबारी आशीष ने बताया कि वह उनका 225 ग्राम सोना लेकर फरार हो गया है। बकौल आशीष, वह उनके अलावा अन्य सर्राफा कारोबारियों का भी सोना और नकदी लेकर फरार हुआ है। अनुमान है कि वह लगभग डेढ़ करोड़ का सोना और नकदी लेकर फरार हुआ है। 22 सितंबर को कुछ लोग पुलिस के साथ उसके घर पहुंचे, जहां उसके न मिलने पर उसके पुत्र को ले गए। उसका पुत्र कक्षा 10 का छात्र बताया गया है। आसपास के लोगों का कहना है कि यह कारोबारी यहां लगभग 10 माह से परिवार के साथ रह रहा था। दो दिन पूर्व कुछ लोग उसके बेटे को ले गए, अब उसके बाकी परिजन भी लापता हैं।
................
मामला संज्ञान में है, जहां तक अपहरण का सवाल है तो अभी किसी ने इसकी शिकायत दर्ज नहीं कराई है - राहुल मिठास, सीओ सिविल लाइन
-----
कारोबारी आशीष और अन्य पीड़ितों की मंगलवार को थाना देहली गेट पर रिपोर्ट लिखाई जाएगी - सर्वेश सर्राफ, महामंत्री मेरठ बुलियन ट्रेडर्स एसोसिएशन।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें