मेरठ। ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में तिथि बढ़ने के बाद सोमवार को फिर से कालेजों में दाखिले शुरू होंगे। एनएएस और डीएन कालेज ने ग्रेजुएशन में दाखिले के लिए नई कट ऑफ तैयार कर ली है। मेरठ कालेज नई कट ऑफ तैयार नहीं कर सका। वह पुरानी मेरिट पर ही दाखिले करेगा। एनएएस में बीए की हाई कट ऑफ 65.49, बीकॉम 80.36 और बीएससी मैथ 74.95 प्रतिशत है। डीएन डिग्री कालेज में बीकॉम की हाई कट ऑफ 77.22 और बीएससी मैथ की 71.31 प्रतिशत गई है। दाखिले तीन अक्तूबर तक होंगे। दो अक्तूबर की छुट्टी है। मेरठ कालेज ने दाखिले की तारीख छह अक्तूबर तक करने की मांग की है।
एनएएस की कट ऑफ
कोर्स सामान्य ओबीसी एससी एसटी
बीए 65.49 64.02 64.03 44.49
बीकॉम 80.36 76.69 69.65 57.36
बीएससी मैथ 74.95 72.77 68.19 63.43
बीएससी स्टैट 73.80 72.14 64.24 ------
बीएससी बायो 65.32 64.14 58.84 ------
एलएलबी 65.53 61.30 55.55
डीएन डिग्री की कट ऑफ
कोर्स सामान्य ओबीसी एससी
बीकॉम 77.22 74.65 67.99
बीएससी मैथ 71.31 71.04 63.62
बीएससी बायो 57.81 57.59 50.73
बीएससी स्टैट सीट भरी 67.78 62.40