एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

अधूरी तैयारी के बीच चुनाव की चुनौती

Meerut Updated Thu, 04 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। सीसीएसयू में छह दिन बाद छात्र संघ चुनाव हैं, तैयारी अभी अधूरी है। सभी छात्रों के आई कार्ड नहीं बने हैं। विश्वविद्यालय प्रशासन और दावेदारों को ताबड़तोड़ तैयारी करनी होगी। चुनाव में कानूनी पेंच फंसने की बात भी कही जा रही है। चुनाव की तिथि तय होने से विश्वविद्यालय को उम्मीद है कि प्रवेश प्रक्रिया को लेकर होने वाले हंगामों से राहत मिलेगी। आखिरी बार कैंपस में चुनाव 2005-06 में हुए थे। तब अध्यक्ष ईश्वर चंद सागर और महामंत्री विशाल सारस्वत बने थे। इसके बाद चुनाव पर स्टे हो गया था, जो अभी तक नहीं हटा है। इसी वजह से कानूनी पेंच फंसने की बात कही जा रही है। कुछ छात्र कोर्ट जाने की तैयारी में हैं। हालांकि विवि का दावा है कि कोई दिक्कत नहीं है। कुलपति विक्रम चंद्र गोयल का कहना है कि सेल्फ फाइनेंस कोर्स को शामिल करने के बारे में लिंगदोह समिति कह रही है। इसलिए सेल्फ फाइनेंस छात्रों की भागीदारी को लेकर कोई पसोपेश नहीं है। सभी तैयारी पूरी कर ली जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैलेट से होगा मतदान
कुलपति ने कमिश्नर को पत्र लिखकर 20 ईवीएम की मांग की थी। प्रदेश स्तर पर तकनीकी वजह से ईवीएम नहीं मिल सकी हैं। कुलपति का कहना है कि मतदान बैलेट से कराया जाएगा। आई कार्ड बनाने के निर्देश दे दिए गए हैं।
छात्रों की हो रही छंटनी
विश्वविद्यालय की तरफ से छात्रों की छंटनी का काम शुरू हो गया है। विवादित छात्र जो चुनाव लड़ना चाहते हैं, उनका रिकार्ड खंगाल लिया गया है। करीब 129 छात्रों पर विश्वविद्यालय ने अनुशासनात्मक कार्रवाई की थी। लिंगदोह समिति की सिफारिश से बहुत से कथित छात्र नेता चुनाव लड़ने से वंचित रह सकते हैं।
विज्ञापन

4600 छात्रों का चुनाव
सीसीएसयू कैंपस में करीब 4600 छात्र-छात्राएं हैं। इसमें सर छोटूराम इंस्टीट्यूट के करीब 1500 छात्र-छात्राएं शामिल हैं।
वर्जन
- देर से सही लेकिन सीसीएसयू का सराहनीय निर्णय है। एबीवीपी की पूरी तैयारी है। आखिरी चुनाव में एबीवीपी का परचम लहराया था। सभी पांच पदों पर चुनाव लड़ा जाएगा। - अंकुर राणा, पश्चिम उत्तर प्रदेश प्रमुख, एबीवीपी
- एनएसयूआई चुनाव के लिए तैयार है। साफ छवि के प्रत्याशियों को मैदान में उतारा जाएगा। पूरे पैनल के लिए चुनाव लड़ा जाएगा। संगठन का पूरा सहयोग रहेगा। - अवनीश काजला, पश्चिम उत्तर प्रदेश अध्यक्ष, एनएसयूआई

ये लड़ सकेंगे चुनाव
ग्रेजुएशन के छात्र जिनकी उम्र 17 से 22 साल हो
बीटेक वालों के लिए उम्र सीमा 23 साल तक
पोस्ट ग्रेजुएशन छात्र, उम्र 24 से 25 साल
पीएचडी वालों के लिए अधिकतम उम्र 28 साल
क्लास में हाजिरी 75 प्रतिशत होना जरूरी
चालू सत्र में किसी पेपर में बैक न हो
छात्र का क्रिमिनल रिकार्ड न हो
विवि की अनुशासनात्मक कार्रवाई न हुई हो
(छात्र को नामांकन के दौरान शपथ पत्र देना होगा, जिसमें क्रिमिनल रिकार्ड और कार्रवाई के बारे में बताना होगा)
प्रत्याशियों और समर्थकों के लिए जरूरी
प्रचार में व्हीकल, लाउडस्पीकर और जानवर का इस्तेमाल वर्जित
कैंपस के बाहर जुलूस निकालना मना
बिना अनुमति कैंपस में जुलूस पर पाबंदी
प्रचार से पढ़ाई डिस्टर्ब नहीं करनी
प्रचार के लिए धार्मिक स्थलों का प्रयोग नहीं करना
धार्मिक भावना भड़काने का काम नहीं करना
30 जनवरी 2006 को चुनाव के नतीजे
अध्यक्ष ईश्वर चंद सागर
महामंत्री विशाल सारस्वत
उपाध्यक्ष अनुज प्रताप
संयुक्त सचिव केसर अब्बास
कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें