एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

दबिश देने आई सहारनपुर पुलिस का घेराव, हंगामा

Meerut Updated Sun, 07 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। ट्रैक्टर लूट के आरोपी के साथियों को पकड़ने गोकलपुर गांव में दबिश देने आई सहारनपुर पुलिस को ग्रामीणों ने घेर लिया। पुलिसकर्मी जिस कार में सवार थे, उसके टायर को पंचर कर दिया। पुलिस वालों बचते बचाते गांव से भागना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार देर रात सहारनपुर पुलिस एक युवक को अपने साथ लेकर भावनपुर क्षेत्र के गांव गोकलपुर में पहुंची। पुलिस सूत्रों के मुताबिक पुलिस के जिस युवक को अपने साथ लेकर आई, वह ट्रैक्टर लूट में आरोपी है तथा उसके साथी यहां गोकलपुर में ठहरे होने की सूचना पुलिस को मिली थी। यह भी सूचना थी कि लूट के दौरान बदमाशों ने जिस कार का इस्तेमाल किया, वह भी गांव में खड़ी हुई है। सहारनपुर पुलिस जब गांव में घुसी और आरोपियों के बारे में जानकारी करने लगी, तो ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई और पुलिस को घेरकर हंगामा शुरू कर दिया। हंगामा होने पर पुलिसकर्मी हड़बड़ा गए। तभी किसी ग्रामीण ने पुलिस की कार के पहिये में सूआ घोंपकर पंचर भी कर दिया। पुलिस को खाली हाथ ही गांव से भागना पड़ा। गांव से निकलने के बाद हसनपुर चौकी के निकट पुलिस ने कार की स्टपनी बदली और भावनपुर थाना पुलिस को इस बारे में जानकारी देने के बाद लौट गई।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें