एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

न तनख्वाह मिली न एरियर, कैसे मनेगी ईद?

Meerut Updated Tue, 16 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। टीचर्स एसोसिएशन मदारिसे अरबिया उप्र की बैठक मदरसा दारूल उलूम जामा मस्जिद में हुई। इसमें तीन अनुदानित मदरसों मनसबिया अरबी कॉलेज रेलवे रोड, मदरसा इस्लामी अरबी अंदर कोट गुजरी बाजार और मदरसा दारूल उलूम के शिक्षकों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए मास्टर ताजुद्दीन ने कहा कि ईद उल जुहा नजदीक है, लेकिन अभी तक सितंबर के वेतन का भुगतान नहीं किया गया है। आर्थिक स्थित खराब होने से उनके बच्चे ईद कैसे मनाएंगे? संचालन करते हुए मौलाना सलमान कासमी ने बताया कि मेरठ के मदरसों को पिछले चार साल से रुके हुए एरियर का भुगतान भी नहीं हुआ है। चार साल में एरियर की करीब 50 लाख धनराशि में से सिर्फ चार लाख रुपये ही मदरसों के लिए प्रशासन को उपलब्ध कराए गए हैं। इसको लेकर जिले के आला अधिकारियोें से एक-दो दिन में मुलाकात की जाएगी। बैठक में मौलाना मौ. अफजाल हुसैन नकवी, मौलाना उबेदुल्ला रहमानी, मौलाना सईद, मौलाना खुर्शीद, मास्टर हैदर, मौलाना फुरकान, मौलाना कमर, मुनव्वर अली मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें