एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

छह बोरे मिलावटी लड्डू पकड़ा

Meerut Updated Sat, 27 Oct 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। त्योहारों में मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ छापेमारी अभियान में शुक्रवार को छह बोरे मिलावटी लड्डू पकड़े गए। प्रशासन और खाद्य विभाग की टीम ने बच्चा पार्क चौराहे पर लड्डू के एक -एक किलो के डिब्बे पकड़े और सैंपल लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीम ने बताया कि बिजनौर से लड्डू मेरठ में बिकने आया था। सवेरे ही रिक्शे में लादकर लड्डू बच्चा पार्क से ले जाए जा रहे थे। टीम ने लड्डुओं के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे हैं। जबकि लड्डुओं को सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय में रखा गया है। इन लड्डुओं में केमिकल रंग की मिलावट होने की शिकायत मिली है। इसके अलावा मिलावटी मावे के छह व दूध और पनीर का एक-एक सैम्पल भी लिए गए । शाम को टीम रोहटा रोड खड़ौली स्थित पाल मिल्क फिलिंग प्लांट पर छापेमारी के लिए पहुंची। टीम ने वहां दूध और मिल्क पाउडर का नमूना लिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें