एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

काल बनी बस, पिता पुत्रों को कुचला, तीन की मौत

Meerut Updated Fri, 02 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

खरखौदा। शादी की खुशियों में शरीक होने जा रहे एक परिवार के लिए रोडवेज की अनुबंधित बस काल बन गई। मेरठ-हापुड़ मार्ग पर गांव फफूंडा के पास अनियंत्रित बस ने बाइक सवार दंपति और दो बेटों को कुचल दिया। पिता और बेटों ने दम तोड़ दिया। महिला की हालत नाजुक बनी है। पुलिस ने बस कब्जे में लेते हुए आरोपी चालक गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हापुड़ कोतवाली क्षेत्र के मुहल्ला मजीदपुरा गली नंबर पांच निवासी अलाउद्दीन पुत्र आरिफ गुरुवार सुबह पत्नी शायरा और दो बेटों फैजल (5) और जुबैर (3) के साथ बाइक से हापुड़ से मेरठ ससुराल आ रहा था। इस परिवार को लिसाड़ी गेट के ऊंचा सद्दीक नगर में करीबी रिश्तेदार की शादी में शरीक होना था। बाइक जब गांव फफूंडा के पास पहुंची तो मेरठ से हापुड़ की तरफ तेज गति से जा रही सोहराब गेट डिपो की अनुबंधित बस ने बाइक में सामने से ही जोरदार टक्कर दे मारी। भिड़ंत होने पर शायरा बस की टक्कर लगने पर बुरी तरह घायल हो गई। बस अलाउद्दीन और दोनों बेटों को कुचलते हुए निकल गई। अलाउद्दीन के साथ ही दूसरी बाइक पर आ रहे उसके भाई शम्सुद्दीन और पिता आरिफ ने यह दर्दनाक हादसा देखा तो उनके होश उड़ गए। राहगीरों की मदद से सभी को शास्त्रीनगर स्थित संतोष हास्पिटल ले जाया गया जहां तीनों को मृत घोषित कर दिया गया। बुरी तरह घायल शायरा की हालत नाजुक बताई गई। सूचना पर पुलिस ने धीरखेड़ा पुलिस चौकी पर बेरियर डालकर बस को रुकवाते हुए आरोपी बस चालक को गिरफ्तार कर लिया। शम्सुद्दीन ने चालक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

जो बस के आगे आता, वही मरता
तीन जिंदगी कुचलने के बाद भी नहीं रोकी बस
खरखौदा। गुरुवार को मेरठ-हापुड़ मार्ग पर खौफनाक मंजर था। बाइक सवार परिवार के तीन सदस्यों को कुचलने के बाद भी बस चालक ने ब्रेक नहीं मारे। दिया। आसपास के लोगों ने जब बस को रोकने का प्रयास किया तो चालक ने बस रोकने के बजाए उसे दुगनी स्पीड से दौड़ा दिया। स्थिति यह थी कि जो भी बस के आगे आता, वही मरता। सूचना पर पुलिस ने धीरखेड़ा पुलिस चौकी पर बेरियर गिरवाकर किसी तरह बस को रुकवाया।
विज्ञापन

सोहराब गेट बस डिपो की अनुबंधित बस ने गुरुवार सुबह हापुड़ निवासी बाइक सवार अलाउद्दीन, उसकी पत्नी शायरा और दो बेटों फैजल और जुनैद को जोरदार टक्कर दे मारी थी। हादसा मेरठ-हापुड़ मार्ग पर फफूंडा गांव के पास हुआ था। बस की टक्कर लगने पर शायरा काफी दूर जा गिरी थी। बस तीनों को कुचलते हुए निकल गई थी। बाइक सवार परिवार के साथ हुए इस दर्दनाक हादसे के बाद जब मेरठ-हापुड़ मार्ग पर चीख पुकार मची तो आसपास के लोगों ने बस को रोकने का प्रयास किया, लेकिन बस चालक ने ब्रेक नहीं मारे। उसने बस को और तेज भगा दिया। बस की स्पीड इतनी तेज थी कि जो भी उसके सामने आता, वही मरता।
एक पल में उजड़ा हंसता खेलता परिवार
खरखौदा। शायरा को क्या पता था कि कुछ ही पलों में उसका हंसता खेलता परिवार हमेशा के लिए उससे बिछड़ जाएगा। अपने भाई के बेटे की शादी में शामिल होने के लिए खुशी खुशी मायके आ रही शायरा अब अस्पताल में है। हादसे के उस भयानक मंजर का ध्यान आते ही वह बार बार बेहोश हो रही है। वहीं, शायरा के मायके में जब इस हादसे का पता चला तो वहां मातम छा गया।
चार भाइयों में सबसे बड़े अलाउद्दीन की शादी दस वर्ष पहले ऊंचा सद्दीक नगर निवासी शायरा से हुई थी। परिवार में दो बेटे और एक बेटी में से अब दस साल की बेटी खुशबू ही बची है। परिवार में दो दिन बाद शादी होने के कारण शायरा को गुरुवार को मायके पहुंचना था। ननिहाल में पूरा परिवार शादी की तैयारी में लगा था। गुरुवार सुबह अलाउद्दीन का परिवार घर से खुशी खुशी निकला था। अलाउद्दीन के पिता मो. आरिफ ने बिलखते हुए कहा कि न जाने किसकी नजर लग गई, जो काल बनकर आई बस ने उसके बेटे और पोतों को मार डाला। पुलिस के अनुसार गुरुवार देर रात ही विशेष अनुमति पर पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

‘कोई मेरे अब्बा और भाइयों को लौटा दो’
अलाउद्दीन की पुत्री खुशबू का रो-रोकर बुरा हाल था। वह दहाड़े मार-मार कर कही रही थी, कि कोई मेरे अब्बा और भाइयों को लौटा दो। क्या वे कभी नहीं लौट कर आएंगे। पड़ोसी और रिश्तेदार उसे सांत्वाना देने का प्रयास कर रहे थे। पड़ोसियों ने बताया कि जब सुबह अलाउद्दीन मेरठ जा रहा था तो खुशबू को भी शादी में ले जाने का प्रोग्राम था, बाइक पर जगह न होने के कारण उसे अपने साथ नहीं ले गया था। दोपहर में मजीदपुरा में जैसे ही हादसे सूचना मिली अलाउद्दीन के घर पर लोगों का हुजूम लग गया था।

बारात में बस घुसी, बाराती की मौत
बाइक सवार पिता पुत्र को भी टक्कर मारी, बस में तोड़फोड़
मवाना। बारात में घुसी स्कूल बस ने एक बाराती को कुचलकर मौत के घाट उतार दिया। इस हादसे के बाद बस ने बाइक सवार पिता पुत्र को भी चपेट में ले लिया। उत्तेजित भीड़ ने बस को घेरकर चालक को जमकर पीटते हुए बस में तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने किसी तरह मामला शांत कराया।
गुरुवार को मेरठ रोड स्थित बड़ा महादेव मंदिर के पास विवाह मंडप में मवाना निवासी शहजाद पुत्र शब्बीर की बहन की शादी थी। वहां पर मेरठ से बारात आई थी। दुपहर के समय चढ़त हो रही थी। तभी मेरठ की तरफ से आ रही स्कूल बस ने बाराती आदिल पुत्र सईदुल निवासी फाजलपुर को कुचल दिया। उसके बाद बस ने आगे बाइक पर जा रहे रियाजुद्दीन पुत्र रईसुदीन व रईसुददीन पुत्र बशीर अहमद को टक्कर मार दी। जिससे वह दोनो सड़क पर गिर गए और बाइक बस के नीचे फं स गई। बारातियों ने घायल आदिलको इलाज के लिए मेरठ भेजा। जहां उसने रास्ते में ही दम तोड़ा। गुस्साई भीड ने बस चालक को दबोचकर उसकी जमकर धुनाई कर दी और बस के शीशे फोड़ दिए। इस बीच बस चालक किसी तरह वहां से फरार हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें