एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

इमरजेंसी से ज्यादा बसपा राज में था आतंक : बलराम

Meerut Updated Wed, 21 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। गढ़मुक्तेश्वर मेले का उद्घाटन करने मेरठ पहुंचे पंचायती राज मंत्री बलराम यादव ने कहा कि इमरजेंसी से ज्यादा आतंक बसपा सरकार में था। जनता को धरना-प्रदर्शन करने के बदले लाठियां खाने को मिलती थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सर्किट हाउस में पत्रकारों से वार्ता में बलराम यादव ने कहा कि आने वाले पांच सालों में गांवों का समुचित विकास होगा। जनेश्वर मिश्र ग्राम विकास योजना के तहत हर गांव को सड़कों से जोड़ा जाएगा। गांवों में प्राइमरी और जूनियर स्कूल खोले जाएंगे। कृषि उत्पादन मंडी द्वारा चयनित गांव में 25 लाख रुपये से विकास कार्य कराए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सपा लोकसभा चुनाव की तैयारी कर रही है। चुनाव के बाद सपा न सिर्फ बेहतर स्थिति में होगी, बल्कि सरकार बनाने में भी अहम भूमिका निभाएगी। प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष इसरार सैफी, चैतन्य देव, नरेंद्र यादव आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें