मेरठ। मेडिकल इलाके में चोरों ने दो बंद घरों को खंगाल दिया। ताले तोड़कर लाखों का सामान चोरी कर ले गए।
जागृति विहार सेक्टर-2 में संजीव कुमार, पत्नी नीता चौधरी और बेटे शिवम चौधरी के साथ रहते हैं। नीता शास्त्रीनगर सेक्टर-4 स्थित बालेराम ब्रजभूषण स्कूल में अध्यापिका हैं। शुक्रवार दोपहर परिवार शादी समारोह में हरिद्वार गया था। रात में चोरों ने घर के ताले तोड़कर एक लाख रुपये नगद, 10 तोले सोने के आभूषण, चांदी के सिक्के, एक सिलेंडर समेत कुल आठ लाख का सामान चोरी कर लिया।
उधर, मंगलपांडेनगर में सुनील अरोड़ा के बंद घर में चोरों ने 30 हजार रुपये नगद समेत लाखों के जेवरात चोरी कर लिए। दो दिन पहले सुनील परिवार के साथ दिल्ली गए थे। मेडिकल पुलिस ने दोनों जगह पहुुंचकर जांच पड़ताल की। एसओ मेडिकल ने बताया कि दोनों चोरियों की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।