एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

प्रशासन भी कराएगा जांच

Meerut Updated Sun, 25 Nov 2012 12:00 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। स्वास्थ्य महकमे के साथ अब जिला प्रशासन भी सीरिंज घोटाले की जांच कराएगा। शासन के आदेश पर डीएम ने खुद अपर निदेशक स्वास्थ्य से पूरे प्रकरण की डिटेल और रिकार्ड मांगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीरिंज प्रकरण में एडी हेल्थ, पुलिस और औषधि निरीक्षकों के साथ प्रशासन भी शामिल हो गया है। हालांकि शनिवार को सरकारी अवकाश के चलते जांच आगे नहीं बढ़ी, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए एडी हेल्थ डा. एके खरे अवकाश में भी कार्यालय में बैठे। एडी का कहना है कि सोमवार से ही जांच आगे बढ़ेगी। जिला प्रशासन का प्रतिनिधि भी जांच में शामिल होगा। स्वयं जिलाधिकारी ने फोन पर पूरे प्रकरण की डिटेल मांगी है। औषधि निरीक्षक टीम का मानना है कि फरार आरोपी पकड़े जाएंगे, तभी मामला आगे बढ़ेगा।
स्वास्थ्य महकमे में एक दिसंबर को होने वाली प्रमुख सचिव की बैठक को लेकर भी हड़कंप मचा है कि कहीं सीरिंज प्रकरण की पूछताछ न होने लगे। बैठक से पहले अफसर मामले को सुलझाना चाहते हैं। एक दिसंबर को गौतमबुद्धनगर में एनएआरएचएम की पांच मंडलों की समीक्षा बैठक है, जिसमें मेरठ, सहारनपुर, मुरादाबाद, आगरा और अलीगढ़ में एनआरएचएम के तहत हुए कार्यों की समीक्षा होगी। प्रमुख सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य संजय अग्रवाल और मिशन निदेशक अमित कुमार घोष बैठक लेंगे। ऐसे में स्वास्थ्य महकमे की धड़कनें तेज हो चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें