मेरठ। नगर निगम में संविदा से स्थाई तैनाती पाने वाले 11 कर्मचारियों की नौकरी दांव पर लग गई है। इस मामले में हाईकोर्ट में तीन रिट दायर हो चुकी हैं। हाईकोर्ट ने निगम को अंतिम नोटिस जारी कर तीन सप्ताह में जवाब दाखिल करने का आदेश दिया हैै।
वर्ष 2011 में मेरठ नगर निगम में संविदा पर कार्यरत 11 कर्मचारियों को नियमित कर दिया गया था। तत्कालीन नगर आयुक्त सीपी त्रिपाठी के समय में हुए इस कारनामे से काफी हंगामा हुआ था। तब संविदा पर कार्यरत अन्य कर्मचारियों ने भी स्वयं को नियमित करने की मांग की थी।
इस मामले में दिल्ली रोड डिपो से हेमंत कुमार और अमर सिंह पहले ही हाईकोर्ट में रिट दायर कर चुके हैं। अब सूरजकुंड डिपो से भुवनचंद, प्रेम कुमार ने इस मामले में रिट दायर की है। विधिक विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार हाईकोर्ट ने नगर निगम को अंतिम नोटिस जारी कर दिया है जिसमें जवाब दाखिल करने के लिए तीन सप्ताह का समय दिया गया है।