एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

रूट चार्ट से चलेंगे थ्री व्हीलर

Meerut Updated Mon, 10 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। एसएसपी के. सत्यनारायणा ने शहर में चेकिंग को गठित नई टीम के साथ मीटिंग में निर्देश दिया कि थ्री व्हीलर अपने निर्धारित रूट पर ही चलेंगे। थ्री व्हीलर चालक, कंडक्टर और रिक्शा चालकों का नाम, पता व फोटो सहित रजिस्टर बनाया जाए। चौराहों पर यातायात जाम नहीं होना चाहिए। वाहनों की चेकिंग प्रभावी हो, लेकिन किसी से साथ बदसलूकी नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार दुपहर पुलिस लाइन में आयोजित मीटिंग में एसएसपी ने कहा कि शहर में यातायात और कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए थानों की पुलिस और ट्रैफिक पुलिस के अलावा पीएसी को लगाया गया है। उन्होंने कहा जो स्थान आपराधिक वारदातों के लिहाज से संवेदनशील हैं, वहां यातायात जाम नहीं होना चाहिए। इन स्थानों पर अतिक्रमण नहीं होना चाहिए, यदि बिना अनुमति के पार्किंग वाहन खड़े होते हैं, तो वाहन मालिकों के साथ ही दुकानदारों को भी नोटिस दिया जाए। उन्होंने कहा कि नगर क्षेत्र में चलने वाले थ्री व्हीलरों को रूट नंबर दिया जाए। यदि थ्री व्हीलर दूसरे रूट पर चलता मिलेगा, तो कार्रवाई होगी। सवारियां सिर्फ स्टैंड से ही भरी जाएंगी। शहर में वही थ्री व्हीलर चलेंगे, जिनका परमिट शहर क्षेत्र के लिए बना हुआ है। थ्री व्हीलरों के चालक और कंडक्टर का फोटो, नाम, पता अंकित कर रजिस्टर बनाया जाए। प्रत्येक चौराहे पर थ्री व्हीलर और रिक्शा निर्धारित स्थान पर ही खड़े होंगे। यदि इसमें लापरवाही बरती गई, तो कार्रवाई होगी।
ये होंगे रूट
रूट 1 जीरो माइल से चलने वाले थ्री व्हीलर
रूट 2 बेगमपुल से चलने वाले थ्री व्हीलर
रूट 3 जेल चुंगी से चलने वाले थ्री व्हीलर
रूट 4 तेजगढ़ी चौराहे से चलने वाले थ्री व्हीलर
रूट 5 हापुड़ अड्डा से चलने वाले थ्री व्हीलर
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें