एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

संगम और नौचंदी पर ब्रेक न लगा दे फॉग!

Meerut Updated Sat, 22 Dec 2012 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। हर साल की तरह इस बार भी कोहरा कहीं संगम और नौचंदी के पहियों पर ब्रेक न लगा दे। एंटी फॉग डिवाइस की समस्या से जूझ रहे रेलवे ने इस बार भी परंपरागत तरीकों से ही फॉग से लड़ने की तैयारी की है। फॉग के चलते दोनों ट्रेन रद हुईं तो यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

मेरठ से नौचंदी एक्सप्रेस वाया लखनऊ इलाहाबाद और संगम एक्सप्रेस सीधे इलाहाबाद जाती है। दोनों ही ट्रेन अधिक कोहरा पड़ने पर 15 से 18 घंटे तक लेट हो जाती हैं। ट्रेन को समय पर लाने के लिए हर साल कुछ दिन के लिए रद करना पड़ता है। दो साल पहले रेलवे ने नौचंदी एक्सप्रेस को तो 20 दिन के लिए रद कर दिया था। हालांकि नेताओं के दबाव और सिटी स्टेशन पर प्रदर्शन के बाद ट्रेन को एक सप्ताह बाद ही संचालित करा दिया था। पिछले साल भी नौचंदी एक्सप्रेस को मेरठ से सहारनपुर के बीच रद करना पड़ा था।
कोहरे से निपटने के लिए रेलवे बजट में मुख्य ट्रेनों में एंटी फॉग डिवाइस लगाने की घोषणा हुई थी। मुख्य ट्रेनों में संगम और नौचंदी एक्सप्रेस भी शामिल की गई थीं, लेकिन अभी तक दोनों ट्रेनों में यह तकनीकी स्थापित नहीं की गई है। यात्रियों का कहना है कि फॉग के चलते कहीं पहले की तरह ट्रेनों को एक दो दिन के लिए रद न करना पड़ जाए। वहीं इलाहाबाद में कुंभ मेले के कारण इस बार यात्रियों की संख्या ज्यादा रहेगी। ट्रेन रद हुई तो यात्रियोें को परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन

डेटोनेटर के भरोसे चलेगी ट्रेन
इस बार भी नौचंदी और संगम एक्सप्रेस डेटोनेटर (स्पेशल पटरी पटाखे) के भरोसे ही चलेगी। स्टेशन और मुख्य सिग्नल से एक किलोमीटर पहले बनी फॉग हट के पास पटरी पर पटाखे लगाकर लोको पायलट को स्टेशन आने की सूचना दी जाएगी। वहीं फॉग में स्पीड कम होने से ट्रेन पहले की भांति देर से पहुंचेगी।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें