मेरठ। गंगा में प्रदूषण फैलाने वाली 19 जिलों की सौ औद्योगिक इकाइयां कुंभ मेले के दौरान बंद रहेंगी। इसमें मेरठ की नगलामिल डिस्टलरी भी शामिल है। जिलाधिकारी विकास गोठलवाल ने क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी से इसकी प्रदूषण फैलाने वाली इकाइयों की रिपोर्ट मांगी है।
सोमवार को जिलाधिकारी विकास गोठलवाल ने कहा कि शाही स्नान से दो दिन पहले पूर्व ऐसी सभी यूनिटें बंद कर दी जाएं, जिनसे गंगा का जल प्रदूषित होता हो। इस संबंध में कोई कार्ययोजना नहीं बनाने पर उन्होंने क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी को फटकार लगाई। डीएम ने कहा कि इसका ब्लूप्रिंट तैयार कर लिया जाए ताकि 28 दिसंबर तक इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी जाए। उन्होंने क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी को नंगलामल डिस्टलरी को सील करने के निर्देश दिए। शासन ने नंगलामल डिस्टलरी सहित प्रदेश की 103 औद्योगिक इकाइयों को चिह्नित किया है। बैठक में उप गन्ना आयुक्त, सभी गन्ना मिलों के प्रबंधक और औद्योगिक इकाइयों के प्रतिनिधि शामिल रहे।