एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

गैस उपभोक्ताओें से खुलेआम ठगी

Meerut Updated Wed, 30 Jan 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। गैस उपभोक्ताओं के साथ खुलेआम ठगी हो रही है। उपभोक्ताओं से निर्धारित धनराशि से अधिक रुपये वसूले जा रहे हैं। जहां 60 प्रतिशत उपभोक्ताओं को होम डिलीवरी नहीं मिल रही है, वहीं गैस गोदामों से गैस देते समय निर्धारित धनराशि वापस करने की बजाय अधिक वसूली जा रही है। मंगलवार को ‘अमर उजाला’ ने जनपद के उपभोक्ताओं की समस्या की पड़ताल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

q चिल्लर के नाम पर भी खेल
उपभोक्ता को घर पर 416 रुपये का सिलेंडर मिलता है। अगर किसी ने 420 रुपये दिए और हॉकर के पास पैसे खुले नहीं हैं तो वह पूरे रख लेगा। फिर वह लौटाएगा नहीं।
q देहात में 430 का मिल रहा
पेट्रोलियम मंत्रालय के आदेशानुसार गैस वितरक उपभोक्ता के घर तक गैस पहुंचाने के नाम पर अतिरिक्त वसूली नहीं करेगा, जबकि खरखौदा रंजना गैस एजेंसी के उपभोक्ता सुरेश त्यागी, अरुण त्यागी निवासी पांची का कहना है कि कभी गैस घर पर नहीं पहुंची।
पहले खरखौदा के गोदाम से लाते थे और अब कैली से लाते हैं। गैस एजेंसी के कर्मचारी जहीर अहमद 430 रुपये में सिलेंडर देता है। विरोध करने पर ट्रांसपोर्ट का खर्च होना बताता है।
विज्ञापन

ये हैं पेट्रोलियम मंत्रालय के आदेश
- जो उपभोक्ता घर पर गैस सिलेंडर लेना चाहते हैं उनको सब्सिडी सिलेंडर 416 रुपये का मिलेगा।
- जो उपभोक्ता गैस गोदाम से सिलेंडर ले रहे हैं उनको 15 रुपये कम यानी 401 रुपये का सिलेंडर मिलेगा।
- उपभोक्ता को गैस की होम डिलीवरी अनिवार्य।
- तौल कर दिया जाएग गैस सिलेंडर।
- लीक सिलेंडर तत्काल वापस किया जाए।
वर्जन
गैस सिलेंडर पर अतिरिक्त वसूली गलत है। गोदाम से गैस लेने वाले को 15 रुपये प्रति सिलेंडर सस्ता मिलना चाहिए।
- नमो जैन, अध्यक्ष जिला गैस वितरक एसोसिएशन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें