एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

एटीएम तोड़ने वाले दो दबोचे

Meerut Updated Fri, 01 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस ने नगदी चोरी करने के उद्देश्य से एटीएम तोड़ने वाले दो बदमाशों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एटीएम तोड़ने में प्रयुक्त हथियार बरामद हुए हैं। तीन स्थानों पर एटीएम तोड़ने की घटनाओं का खुलासा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्रह्मपुरी एसओ के मुताबिक बुधवार रात चेकिंग के दौरान दिल्ली रोड पर भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम केबिन का शटर बंद करके मशीन तोड़ते समय मौहम्मद आसिफ पुत्र अलाउद्दीन निवासी खत्ता रोड तांगे वाली गली ब्रह्मपुरी तथा सुशील उर्फ सुनील जाटव पुत्र ब्रह्मदास निवासी शास्त्रीनगर नौचंदी को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के पास से लोहे की कुल्हाडी व संबल (लोहे की राड) बरामद हुई। एसओ ब्रह्मपुरी ने बताया कि आरोपियों ने इससे पहले नौचंदी क्षेत्र में जैदी सोसाइटी के बाहर स्थित सिंडिकेट बैंक के एटीएम और रेलवे रोड थाना क्षेत्र में एटीएम तोड़कर नगदी चोरी का प्रयास किया। आरोपियों से गहन पूछताछ की गई। इसके बाद दोनों आरोपियों को अदालत के समक्ष पेश कर दिया। दोनों आरोपियों कोजिला जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें