एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने नहीं भेजे स्वेब के नमूने

Meerut Updated Sun, 17 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

मेरठ। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते स्वाइन फ्लू के मरीजों के इलाज की पुख्ता व्यवस्था नहीं की है। अस्पताल में भर्ती युवती के स्वेब (कफ) को भी जांच के लिए नहीं भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गोलाबढ़ निवासी रेखा को जिला अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में शुक्रवार देर रात भर्ती कराया था। युवती की हालत गंभीर थी। युवती के भाई नीरज की बृहस्पतिवार को स्वाइन फ्लू से दिल्ली में मौत हो गई थी। युवती में भी स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखे हैं। इसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग ने शनिवार को युवती का स्वेब जांच के लिए एनआईसीडी नहीं भेजा। युवती एवं परिजनों को इलाज के नाम पर महज प्रिवेंटिव डोज़ दी है। युवती के पिता रूपचंद की हालत भी चार दिन से गंभीर बनी हुई है। इससे स्पष्ट है कि चिकित्सक शायद युवती की हालत बिगड़ने के इंतजार में हैं। जिला अस्पताल में स्वाइन फ्लू पीड़ितों के लिए वेंटिलेटर नहीं हैं। मेडिकल अस्पताल के वेंटिलेटर भी खराब हैं। यहां मरीजों को दवा और जांच की सुविधा भी नहीं है।
उड़ती रही अफवाह ः सफदरजंग अस्पताल में मेरठ के युवक की मौत की अफवाह उड़ती रही। जिला अस्पताल में मरीज पहुंचने की भी चर्चा रही। हालांकि जिला अस्पताल और मेडिकल में कोई भी पीड़ित नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

युवती अस्पताल में भर्ती है उसकी स्थिति में सुधार है। उसके परिजनों को शनिवार को भी दवा दी गई है।
- डॉ. अमीर सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें