एप डाउनलोड करें
विज्ञापन

बैंक चोरी कांड में सुराग मिले पर चोर नहीं

Meerut Updated Mon, 25 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

जानीखुर्द/मेरठ। इलाहाबाद बैंक में लॉकर तोड़कर हुई करोड़ों की चोरी के मामले में पुलिस अहम सुराग मिलने का दावा कर रही है, लेकिन चोर हाथ नहीं लगे हैं। विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर पुलिस ने छह से ज्यादा लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। वहीं, रविवार दोपहर बाद एक बाग में चोरी गए जेवरातों के खाली डिब्बे, कागजात तथा एक जोड़ी सोने के कुंडल पड़े मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार रात बदमाशों ने जानी थाना क्षेत्र में धौलड़ी रसूलपुर स्थित इलाहाबाद बैंक के 13 लॉकर तोड़कर करोड़ों का माल समेट ले गए थे। मामले में पुलिस ने शनिवार को बैंक कर्मी के बेटे मोहन तथा सफाईकर्मी दिनेश को हिरासत में ले लिया। इसके बाद एक महिला को पकड़ा। रात में धौलड़ी, भवी सहित आसपास के कई गांवों में दबिश दी। उधर, रविवार दोपहर धौलड़ी के पास स्थित बाग में खेलने पहुंचे बच्चों ने कुछ खाली डिब्बे, कागजात तथा सोने के एक जोड़ी कुंडल पड़े देखे। सूचना पर पुलिस पहुंची और सामान को कब्जे में ले लिया। एसपी स्वप्निल और सीओ सरधना अयोध्या प्रसाद सिंह ने पुलिस फोर्स के धौलड़ी पहुंचकर पड़ताल कराई। एसपी क्राइम सुधीर कुमार का कहना है कि जो सुराग मिले हैं, उनकी जांच हो रही है। 
बैंक ग्राहकों में गम और गुस्सा
जिन ग्राहकों के लॉकर तोड़े गए, उनमें गम और गुस्सा भरा हुआ है। रविवार को जब अधिकारी बैंक शाखा पहुंचे, तो ग्राहकों की भीड़ लग गई। ग्राहकों ने हंगामा खड़ा कर दिया। उनका कहना था कि जब वह सुरक्षा के लिए लॉकर का किराया अदा करते हैं, तो उनके नुकसान की भरपाई कराई जानी चाहिए। लॉकर स्वामी शकील भारती, अनिल, हरिकिशन, वीरेंद्र सिंह, संजय गर्ग, रामकुमार, कमलेश, कृष्णगोपाल गोयल ने एजीएम से कहा कि ग्राहकों को मुआवजा दिलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें